RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

मानव जीवन में छिपे दिव्य गुणों के योग दिव्य प्रयोगशाला है: स्वामी विक्रमादित्य

बड़हरा/भोजपुर 07 अगस्त।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक स्वामी विक्रमादित्य ने बड़हरा स्वास्थ्य केन्द्र के उप स्वास्थ्य केन्द्र सह हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर करजा में कान से कम सुनाई देना व रात्रि में सोने बाद खर्राटे से छुटकारा के लिए योग उपचार बताए, बखोरापुर के पास सबलपुर बघौली में प्राणायाम को रोगानुसार बताए और वही सरैया यादव टोली में अनुलोम-विलोम किया गया।योग प्रशिक्षक विक्रमादित्य ने योग प्रशिक्षण के दौरान रोगग्रस्त लोगो को प्राणायाम भिन्न-भिन्न बिमारियों में उपयोगिता बताते हुए कहा कि प्रकृति पर विजय पाने की लालसा जब मानव-मन से धूल-धूसरित हो जाती है,वही से जीवन में योग का प्राकट्य होता है।दूसरे शब्दों में कहें,तो योगाभ्यास से जुड़ने वाले प्रत्येक नर-नारी का जीवन न केवल रोग-शोक से मुक्त होता है,अपितु परमात्मा की प्रकृतिरूपी वाटिका से उसके गहन साहचर्य का जागरण प्रारंभ होता है।
मानव जीवन स्वयं में छिपे दिव्य गुणों के प्राकट्य की दिव्य प्रयोगशाला है।इसकी प्रयोग पध्दति योग है।योग दिव्य जीवनशैली है।प्रकृति के साथ सामञ्जस्य की ऋषिप्रणीत विधा है।मानव द्वारा मानत्व की गहराई में उतरने की योग ऋषियों द्वारा अनुसन्धित एक वैज्ञानिक प्रणाली है,जो भारतीय संस्कृति की तेजस्विनी-ओजस्विनी-वर्चस्विनी चेतना से ओतप्रोत मनोभूमि में ही फलित होती है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 14 अक्टूबर 25

rktvnews

दरभंगा:जिला प्रशासन की टीम 40 रनों से हुई विजयी।

rktvnews

दुमका:”आदि कर्मयोगी अभियान” अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख 9 हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की।

rktvnews

बेहतर जल संवर्धन और प्रबंधन हेतु मध्यप्रदेश को देश में मिला प्रथम स्थान।

rktvnews

Leave a Comment