RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा रमना मैदान में किया गया झंडोत्तोलन।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को जिला मुख्यालय आरा स्थित रमना मैदान में भव्य एवं गरिमामय जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत झंडोत्तोलन किया गया एवं परेड की सलामी ली गई। झंडोत्तोलन के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की गई।
अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व—को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों के अनुरूप शासन एवं प्रशासन का दायित्व है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे। साथ ही उन्होंने जिले में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सिंचाई, रोजगार सृजन एवं शहरी–ग्रामीण आधारभूत संरचना के क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकासात्मक योजनाओं की जानकारी साझा की तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
समारोह में सदस्य, संदेश विधानसभा क्षेत्र राधाचरण साह, माननीय सदस्य, अगिआंव विधानसभा क्षेत्र महेश पासवान, पुलिस अधीक्षक भोजपुर, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

16 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

दिलीप सिंह विशेष सचिव उद्योग विभाग बिहार पटना एवं उप विकास आयुक्त रोहतास की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:प्रतियोगी परीक्षाओं और बहालियों में धांधली,माफिया तंत्र के कब्जे सहित शिक्षा को बाजारीकरण के खिलाफ जिले भर में आइसा RYA आयोजित करेगा राज्यव्यापी ‘बदलो बिहार छात्र-युवा संघर्ष यात्रा’।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखण्ड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

rktvnews

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के मुसाचक पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment