RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आए हुए आमजनों की समस्याएं।

चतरा/झारखंड 27 जून।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं से जुड़े अवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने हेतु।

ग्राम लुत्तिडीह से आये किसान ने बताया कि उनका मिट्टी का घर विगत मानसून की भारी वर्षा में ढह गया था। उन्होंने आवेदन देते हुए अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास मुहैया कराया जाए जिससे कि आश्रय न होने की समस्या का समाधान हो सके।

चापानल निर्माण हेतु।

ग्राम लमटा से आये निवासी ने बताया कि उनके बासगीत पर्चा भूमि पर चापानल निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसे कुछ स्थानीय लोगों द्वारा रोक दिया गया है। उक्त समस्या के हल हेतु उन्होंने अपने आवेदन में अनुरोध किया है कि जल्द इसका निराकरण किया जाए जिससे कि उत्पन्न पेयजल समस्या से निजात पाया जा सके।
अन्य समस्याओं में मुख्य रूप से राशन कार्ड संबंधित, भूमि संबंधित, तालाब निर्माण संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल थे।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 21 मार्च 24

rktvnews

भोजपुर:पीजी इतिहास सेमेस्टर – 4 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

भोपाल:राज्यस्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ 24 घंटे संचालित।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन, 75 आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की।

rktvnews

11x गोला बारूद के साथ टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) परियोजना के अंतर्गत बनने वाली, गोला बारूद सह टारपीडो सुविधा युक्त मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 18 (यार्ड 128) को एनएडी (करंजा) के लिए 28 मार्च, 2024 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में सौंपा गया।

rktvnews

Leave a Comment