RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पाटेश्वर धाम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए।

पाटेश्वर धाम में ब्रम्हलीन गुरुदेव राम जानकी दास की समाधि निर्माण कराने की घोषणा।

मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाईट लगाने एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शेड निर्माण कराने की घोषणा।

प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास जुगेंरा की सीटें 50 से बढ़ाकर 100 करने की घोषणा।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)21 जुलाई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड स्थित जामड़ी पाटेश्वर धाम आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां सत्संग स्थल कौशल्या धाम में संत योगी बालकदास से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर सांसद भोजराज नाग सहित देवलाल ठाकुर एवं अन्य अतिथियों के अलावा, आई.जी. रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, एस.पी. जे.आर. ठाकुर तथा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रम्हलीन संत राम जानकी दास जी के समाधि स्थल में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और सत्संग स्थल परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने पाटेश्वर धाम में ब्रम्हलीन गुरुदेव राम जानकी दास की समाधि निर्माण कराने तथा मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाईट लगाने एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शेड निर्माण कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जुगेंरा प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास की सीटें 50 से बढ़ाकर 100 करने की घोषणा की।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में आधुनिक पीढ़ी के पहले समुद्रगामी गश्ती जहाज (एक्स-जीएसएल) के निर्माण कार्य का 03 मई, 2024 को औपचारिक शुभारंभ।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बच्चों के भविष्य को संवारना हम सभी का काम : मंत्री

rktvnews

भोजपुर:30 दिसंबर को जदयू कार्यकर्ता आभार समारोह भव्य व ऐतिहासिक होगा : राधाचरण साह

rktvnews

21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, लाओ पीडीआर में प्रधानमंत्री की भागीदारी।

rktvnews

पटना:रामधारी प्रसाद ‘विशारद’ के उद्यम से हुई थी साहित्य सम्मेलन की स्थापना: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment