RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:हरिपुर पंचायत सचिवालय में “सूखा कचरा प्रबंधन” कार्यक्रम का आयोजन किया।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)23 जून।उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार सोमवार को रानीश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत हरिपुर पंचायत सचिवालय में “सूखा कचरा प्रबंधन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र आलोक कुमार सोरेन एवं उप विकास आयुक्त, दुमका के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा संक्षिप्त रूप से जानकारी देते हुए यह बताया गया कि प्रखण्ड अन्तर्गत चयनित आठ पंचायत हरिपुर, पाटजोर, सुखजोड़ा, गोविन्दपुर, आसनबनी, रंगालिया, कुमीरदाहा और सादीपुर में सुखा कचरा प्रबंधन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी करते हुए कचरा उठाने का कार्य शुरू कराया जा रहा है। उप विकास आयुक्त, दुमका के द्वारा सूखा कचरा प्रबंधन के बारे विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि सूखे कचरे का सही तरीके से संग्रह, छंटाई, पुनर्चक्रण एवं पुनः उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों की बचत करना है तथा आदिवासी समुदाय प्रारंभ से ही पारंपरिक तौर पर प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहा है। विधायक आलोक कुमार सोरेन के द्वारा सूखा कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि यह अभियान तभी सफल हो सकता है जब आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में बताते हुए कहा कि इसे जलाने से वायु प्रदुषण एवं फेकने से मिट्टी प्रदूषित होती है, इसलिए सुखा कचड़ा का प्रबंधन उचित तरीके से किया जाय।
उक्त कार्यक्रम में विधायक आलोक कुमार सोरेन एवं उप विकास आयुक्त, दुमका के द्वारा संयुक्त रूप से 5 पंचायत को सुखा कचरा प्रबंधन हेतु ट्राईसाइकिल, कल्याण विभाग के तहत तालडंगाल पंचायत के रेश्मा ग्राम के मांझी हाड़ाम, नाईके एवं गौड़ेत एवं लाभुक समिति को पांरपरिक वाद्य यंत्र तथा तालडंगाल पंचायत के आमझारी, सुलंगो, कठलिया, कुरहरशिला एवं सालतोला पंचायत के पाकुड़िया ग्राम के मांझी हाड़ाम, नाईके एवं गौड़ेत को पूजन सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग के तहत लाभुक जान मुहम्मद को व्हील चेयर, नवनियुक्त दो आँगनबाड़ी सेविका तेरेसा टुडू और मीना किस्कू एवं नवनियुक्त चार आँगनबाड़ी सहायिका सुतिका मुर्मू, बारोती बेसरा, बाहाफूल बेसरा और निशा दासी को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुको को मुर्गी चूजा, आपूर्ति विभाग के तहत धोती-साड़ी का वितरण तथा जे०एस०एल०पी०एस० के तहत आमफूल आजीविका सखी मंडल को 75,000/- रूपया का ऋण चेक का वितरण किया गया।
इसके अतिरिक्त विधायक आलोक कुमार सोरेन के द्वारा 15वीं० वित्त आयोग मद से निर्मित पंचायत सचिवालय हरिपुर में स्थित ओपन जिम का भी उद्घाटन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर अंचल अधिकारी रानीश्वर, प्रमुख पंचायत समिति रानीश्वर, जिला परिषद् सदस्य, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रानीश्वर, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी रानीश्वर, प्रखण्ड कार्यालय रानीश्वर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, पंचायत की मुखिया, जनप्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने एसआरएम विश्वविद्यालय दिल्ली-एनसीआर, सोनीपत के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक।

rktvnews

भारत प्लस एथेनॉल के सीएमडी सह समाजसेवी अजय सिंह 21 मई को फरना गांव के अग्निपिडितो के बीच राशन और वस्त्रों का करेगें वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 दिसंबर 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 जून 24

rktvnews

त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment