RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- सोशल मीडिया से जन-जन तक पहुंच रही फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी -मनीष, लेखराज और जयबब्बर ने जीती पुरस्कार राशि

जयपुर/राजस्थान 04अगस्त। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। साथ ही प्रदेशवासियों को इस कॉन्टेस्ट में ईनाम जीतने का मौका भी मिल रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर रहे हैं। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
गुरुवार को जारी हुए सोमवार, 31 जुलाई के परिणाम में रतनगढ़, चूरू के मनीष शंकोलिया ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर ब्यावर, अजमेर के लेखराज साहू रहे। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार, जोधपुर के जयबब्बर बोहरा ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों को जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Related posts

भोजपुर के निजी स्कूलों में नहीं होगी मनमानी वसूली : जिलाधिकारी

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से की दूरभाष पर चर्चा।

rktvnews

सारण:बीएलओ का मूल मंत्र है योग्य छूटे नहीं, अयोग्य जुटे नहीं।

rktvnews

उज्जैन:पौधे लगाने के साथ उनके पेड़ बनने तक देखभाल करें ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिले -कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

जिले में धूम धाम से मना विश्वकर्मा पूजा! पूजन के साथ वृक्षारोपण भी।

rktvnews

बेतिया:शराब पीने एवं कारोबार करने वालों के विरूद्ध नियमित रूप से चलाएं छापेमारी अभियान : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment