RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:अवैध बोल्डर लदे तीन हाईवा वाहनों को किया गया जप्त।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )21 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन के नेतृत्व में अवैध खनन, खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में धनवार अंचल अंतर्गत घोड़थम्बा ओ.पी. क्षेत्र में गिरिडीह–कोडरमा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना वैध चालान एवं ओवरलोडिंग की स्थिति में पत्थर/बोल्डर लदे कुल तीन हाईवा वाहनों को पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि संबंधित वाहनों के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं थे, साथ ही वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर परिचालित किए जा रहे थे।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन द्वारा तीनों वाहनों को जब्त कर घोड़थम्बा ओ.पी. को सुपुर्द किया गया तथा अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन ने कहा कि अवैध खनन, बिना वैध चालान खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग से न केवल सरकारी राजस्व की क्षति होती है, बल्कि सड़क सुरक्षा एवं आमजन की जान-माल के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु प्रशासन द्वारा आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने वाहन मालिकों एवं परिवहनकर्ताओं से अपील की कि खनिज परिवहन से पूर्व सभी वैध दस्तावेज सुनिश्चित करें तथा निर्धारित भार सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नही आ रहा जल!ले जाए नल 😮मामला नल जल योजना का।

rktvnews

03 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:मेजर ध्यानचंद के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि से खेल प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

बिहार में 10 गुना निवेश बढ़ाएगा अदाणी ग्रुप, सीमेंट मेन्यूफैक्चरिंग में करेगा प्रवेश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सतर्कता सप्ताह अन्तर्गत ‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर: आचार्य संजीव दुबे के घर पुत्र प्राप्ति पर ब्यास रामाशंकर सिंह और कमलबास कुंवर के बीच हुआ मुकाबला।

rktvnews

Leave a Comment