RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:नगरपालिका आम निर्वाचन में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )21 जनवरी। मंगलवार को आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्र हनी हॉली ट्रिनिटी स्कूल, गिरिडीह में अपराह्न 02:00 बजे से 04:30 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें मतदान कर्मियों को आसन्न चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मतदान दल के कर्मियों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में एक मतपेटिका को खोलने एवं सीलबंद करने के संबंध में लाईव डेमोस्टेशन के द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में 700 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शिक्षा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, वसीम अहमद एवं प्रभारी पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक, मुकुल राज ने किया। प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी के रूप में भोला कुमार राय, बी०पी०ओ० एवं अरविन्द कुमार राय, बी०पी०ओ० उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनरों के रूप में कार्यक्रम संचालन में विजयेन्द्र सेठ, नवीन कुमार, मनोज राय, आदित्य कुमार झा, आलोक कुमार, ब्रजेश कुमार गुप्ता, बद्री नारायण ने सहयोग प्रदान किया।

Related posts

बेलगाम है उत्तर प्रदेश सरकार- प्रदीप मिश्रा

rktvnews

सहकारिताओं, किसानों और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए वस्तु सेवा कर (GST) दर में व्यापक कटौती।

rktvnews

देहरादून:कुलाधिपति एवं राज्यपाल ने राजभवन में राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक ली।

rktvnews

रांची:जनजातीय समाज को सम्मान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया :संजय सेठ

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की! बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु किया अनुरोध।

rktvnews

भोजपुर : श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह यज्ञ में शिव बारात प्रसंग सुन झूम उठे दर्शक।

rktvnews

Leave a Comment