RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियाद।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)21 जनवरी।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन व आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है। इससे ना केवल लोगों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूत होता है।
आयोजित जनता दरबार में कुल 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक समस्याएं, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड और से संबंधित विषय प्रमुख रहे। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई की और कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के साथ काम करें, ताकि जनता को अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़े।साथ ही सभी आवेदनों को जन समाधान पोर्टल पर निश्चित रूप से तय समय सीमा के अंदर अपलोड करना सुनिश्चित करें।यह पोर्टल विशेष रूप से जन समस्याओं का त्वरित निष्पादन और करवाई से ऑनलाइन अवगत करने हेतु बनाया गया है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Related posts

रोहतास: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी हेतु शांति समिति की बैठक।

rktvnews

अखंड ज्योति ने नेत्र देखभाल में क्रांति लाने के लिए विजन 2030 किया लॉन्च।

rktvnews

पटना:जिलाधिकारी ने अंचल मसौढ़ी में ‘‘डॉग बाबू’’ के नाम से निवास प्रमाण-पत्र जारी किए जाने से संबंधित मामले की जांच की।

rktvnews

स्वास्थ्य विभाग तथा पिरामल फाउंडेशन द्वारा पायलट प्रोजेक्ट “एनीमिया मुक्त डाढा कार्यक्रम” के तहत पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रेस्क्यू कर लाई गई घायल मादा तेंदुआ।

rktvnews

भोजपुर:संभावना विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व मातृभाषा दिवस।

rktvnews

Leave a Comment