RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा की प्रधानमंत्री की जन्म जयंती से गाँधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की सफलता को ले मंडलो का कार्यशाला संपन्न।

सरैया,सिन्हा मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन,बड़हरा विधायक कार्यशाला में हुए शामिल।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्म जयंती से 02 अक्टूबर गाँधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।
सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए लगातार जिला कार्यशाला एवं 11,12,13 सितंबर को जिले के सभी चालीस मंडलो मे कार्यशाला संपन्न हुआ।
शनिवार को सरैया और सिन्हा मंडल का कार्यशाला सरैया मे किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता सिन्हा मंडल संयोजक संजीव कुमार सिंह एवं संचालन सरैया मंडल संयोजक प्रशांत सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे बतोर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक ने कार्यशाला मे उपस्थित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष,वरिष्ठ कार्यकर्ता, पंचायत अध्यक्षो आदि को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ गया है। केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी एवं बिहार मे नीतीश कुमार की एनडीए सरकार की बहुत सारी उपलब्धियां है। नीतीश कुमार ने लड़कियों के लिए साईकिल योजना सबसे पहले शुरू किया था,जिससे लड़कियों का स्कूल जाना और शिक्षा मे क्रांति आया। आज महिलाओं को सबसे अधिक लाभ नीतीश कुमार के ही सरकार मे मिला है। 125 यूनिट बिजली मुफ्त और वृद्धजनों, विधवा और दिव्यांगो के लिए पेंशन मे बढोतरी हुआ है।आज जीविका बहनो के चेहरे पर मुस्कान, संतुष्टि साफ दिखाई देता है।बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। केन्द्र सरकार द्वारा सैकड़ो योजनाएं गरीब,महिला,किसान और युवाओं के लिए धरातल पर चल रही है,जिससे सभी लाभान्वित हो रहे है। हम सभी को घर घर जा कर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे मे बताना चाहिए।
वहीं बड़हरा विधानसभा प्रभारी ने कहा कि 17 सितंबर को आधुनिक भारत का विश्वकर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्म दिवस पर सभी बूथो मे मनाया जाएगा।सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्त दान सहित बहुत से सेवा कार्य करना है। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती भी सभी बूथो पर मनाया जाएगा। 18 सितंबर से 25 सितंबर तक घर-घर संपर्क अभियान चलेगा जिसके तहत सभी बूथो पर वहाँ के कार्यकर्ता और नेता जन संपर्क कय केन्द्र ओर बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।
गुजरात के नर्मंदा जिला की विधायक डाँ. दर्शना देशमुख ने महिलाओं के समूह से अलग संपर्क की।महिला मोर्चा महामंत्री शालिनी सिंह ,प्रदेश के महिला नेता और प्रवासी महिलाओं ने गाँव-गाँव जा कर महिलाओं से संपर्क की एवं योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यशाला कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी ने किया।
कार्यक्रम मे सौदागर बिंद,चंदन सिंह,सुगानी पांडेय,सोहन पांडेय,स़जय सिंह,शशि सिंह सहित दोनो मंडल के पदाधिकारी, म़डल मोर्चा के अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष,मंडल के 25 सदस्यीय टीम,बूथ अध्यक्ष सहित सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौतमपुरा से 1.34 लाख किसानों के खातों में अंतरित की 249 करोड़ रूपए भावांतर राशि।

rktvnews

चतरा:मयूरहंड प्रखंड में 25 दिवसीय जूट क्राफ्ट कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का समापन।

rktvnews

भोजपुर:बरतियर गांव में जल जीवन हरियाली योजना में भ्रष्टाचार, ग्रामीणों ने लगाया संवेदक पर आरोप।

rktvnews

भारतीय खाद्य निगम को किसानों और लोगों के विश्वसनीय भागीदार के रूप में सामने आना चाहिए: पियूष गोयल

rktvnews

भोजपुर: आरा में हिंदू जागरण मंच द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा।

rktvnews

पटना पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी करते हुए देशी शराब किया जप्त।

rktvnews

Leave a Comment