
आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।सदर प्रखंड के बड़की संदिया गुरुदेव मार्केट पर आंख जांच हेतु निशुल्क जांच शिविर लगा जिसमें दो सौ से ऊपर लोगो का जांच किया गया ।वैसे लोगो का जिनके आंख में मोतियाबिंद हो उनका आयुष्मान कार्ड पर निशुल्क लेंस या ऑपरेशन किया जायेगा।कार्यक्रम का आयोजन रामापुर संदिया के पूर्व मुखिया सह लोजपा रामविलास भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने किया था।कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालो में अविनाश सिसोदिया,प्रकाश कुमार,अरविंद कुमार,अमित कुमार कुशवाहा,डॉक्टर लाल बाबू प्रसाद,रितेश कुमार आदि ने किया था।
