RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:श्रीलंकाई उद्योग समूह जॉन कील्स के साथ निवेश अवसरों पर हुई चर्चा।

श्रीलंकाई उद्योग समूह जॉन कील्स के साथ निवेश अवसरों पर हुई चर्चा।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 20 जनवरी।वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन कृष्णन बालेंद्र के साथ मीटिंग की। उन्होंने राज्य में निवेश एवं सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में लॉजिस्टिक्स, आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी), खाद्य प्रसंस्करण एवं पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में उपलब्ध अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। राज्य सरकार द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु लागू नीतियों एवं उपलब्ध प्रोत्साहनों की जानकारी भी प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा की गई।
जॉन कील्स समूह ने भारतीय कंपनियों के साथ अपने मौजूदा व्यावसायिक जुड़ाव तथा भारत में विभिन्न टाई-अप्स के माध्यम से अपने व्यापार की जानकारी दी। प्रमुख सचिव श्री सिंह ने राज्य की अनुकूल निवेश नीति, मजबूत अवसंरचना, कुशल मानव संसाधन एवं उद्योग-अनुकूल वातावरण को रेखांकित करते हुए जॉन कील्स समूह को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Related posts

नव वर्ष का संदेश!

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कल्याण विभाग तथा आईटीडीए द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजस्थान: यूएनएफपीए एवं राजस्थान पुलिस अकादमी का अन्तर्विभागीय संवाद सेमिनार।

rktvnews

बांग्लादेश जल रहा है, लेकिन हौसले बुलंद हैं!

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट में ‘जमशेदपुर हाट’ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, जिले के कारीगरों व शिल्पकारों को मिलेगा साझा मंच।

rktvnews

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित

rktvnews

Leave a Comment