RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी, मोतिहारी की अध्यक्षता में सभी विभागों के कार्य प्रगति का जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित।

मोतिहारी/ पूर्वी चंपारण11सितंबर।जिलाधिकारी, मोतिहारी की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार , मोतिहारी में सभी विभागों के कार्य प्रगति का जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जातीय-गणना कार्य ससमय सुनिश्चित करें।
निर्वाचन से संबंधित समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि BLO का मानदेय भुगतान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी 20 सितंबर 2023 तक वितरण का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं।
प्रपत्र 7 का विलोपन का प्रमाण पत्र सभी बी एल ओ से प्राप्त करते हुए दिनांक 20 सितंबर 2023 तक सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/ सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपलब्ध कराएंगे ।
गबन के लंबित मामलों में नीलाम पत्र से संबंधित प्रतिमाह प्रपत्र में रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें , साथ ही थाना स्तर पर बड़े मामलों का तमिला सुनिश्चित किया जाए।
जिला आपदा प्रबंधन अंतर्गत मृतकों का अनुग्रह अनुदान के मामले लंबित न रखें।
सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी स्तर से लंबित मामलों का निष्पादन में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया ।
जन्म/ मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी को तकनीकी सहायक के माध्यम से जलापूर्ति योजना का निरीक्षण करने /ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट कार्य में प्रगति/पंचायत सरकार भवन को क्रियाशील करने हेतु निर्देशित किया गया ।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी / पैक्स के माध्यम से शेष 5% CMR शत प्रतिशत शीघ्र गिराना सुनिश्चित करे ।
सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लापरवाह मिलर एवं दोषी पैक्स पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि मत्स्य /पशुपालन/कब्रिस्तान घेराबंदी /शिक्षा/स्वास्थ्य /कल्याण/कृषि /आपदा/ पथ निर्माण/ पंचायती राज विभाग/परिवहन /ग्रामीण कार्य आदि विभाग द्वारा चलाई जा रही जनोपयोगी योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करते हुए आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने कहा कि तटबंध पर बड़े वृक्ष उगने पर तटबंध टूटने का खतरा बना रहता है , तटबंध सुरक्षा के मद्देनजर तटबंधों पर वृक्षारोपण न करें ।
संबंधित पदाधिकारी नियमित रूप से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति , शिक्षा की गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं की जांच सुनिश्चित करेंगे ।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार को जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा प्रखंड /अंचल स्तरीय कार्यालयों की जांच एवं पदाधिकारियों के साथ कोआर्डिनेशन की बैठक सुनिश्चित किया जाए ।

Related posts

राजस्थान और उत्तराखण्ड, वीरों एवं बलिदानियों की भूमि है:पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

भोजपुर: आरा में भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव भक्तिपूर्वक मना।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने राजस्व संवर्धन को लेकर खनन,विद्युत,आबकारी,सिंचाईं, राजस्व आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने सूक्ष्म उद्योगों के स्थापना के लिए 5 करोड़ 21 लाख लागत के 45 प्रस्तावों का किया अनुमोदन।

rktvnews

एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2026 में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन, बिक्री और वित्तीय परिणाम।

rktvnews

22 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment