RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गांधी जयंती पर भाजपा नेताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत भोजपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में कृषि भवन परिसर, आरा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की। अभियान में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार सहित कृषि विभाग के कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।आरा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा एवं आसपास के क्षेत्र में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ वातावरण के लिए अपने आसपास साफ-सफाई रखना आवश्यक है।कार्यक्रम में सीडी शर्मा, ई. धीरेन्द्र सिंह, अशोक शर्मा, सत्यनारायण प्रसाद व्याहुत, संजय कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, मनीष रौशन, आदित्य सिंह, पुतुल कुमार, शशि सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

समस्तीपुर:मानव धर्म के समुद्धारक थे रविदास : डॉ लाभ

rktvnews

इंदौर:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सतत कार्रवाई: बिना पंजीयन संचालित किराना दुकान को कराया बंद।

rktvnews

स्वच्छता के खातिर न्यायाधीशगणों ने उठाया झाड़ू, की सफाई।

rktvnews

भोजपुर:फार्मर रजिस्ट्रेशन, सहयोग शिविर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर डीएम ने किया कोईलवर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण।

rktvnews

डीसी ने फैजाबाद व कुक्सी में किया क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य का औचक निरीक्षण!ऐप के जरिए की जा रही ई- गिरदावरी का रिकॉर्ड जांचा।

rktvnews

Leave a Comment