RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में गंगा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)18 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर में गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का भ्रमण कर गंगा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु सीढ़ी घाट पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए घाट का सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित विकास किया गया है, जिससे अब श्रद्धालुओं को स्नान एवं पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
तत्पश्चात उन्होंने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद पंडित शीलभद्र याजी तथा उनकी धर्मपत्नी स्व० बालकेश्वरी याजी के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related posts

मध्यप्रदेश:हृदय शाह के मोतीमहल, रानीमहल सहित शंकर शाह, रघुनाथ शाह एवं रानी दुर्गावती के स्मारकों का किया जाएगा विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रॉयल थाई नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल एडुंग फान-इआम का भारत दौरा।

rktvnews

भोजपुर:समाजसेवी डा जितेंद्र शुक्ला ने रक्त दान कर हमारी सासू मां को दिया नया जीवन : प्रवक्ता अमरेंद्र चौबे

rktvnews

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने गांधीनगर में “भारत में ऊर्जा परिवर्तन” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023: सियाचिन की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी “जयमा लामो” दीदियों संग उलेन कपड़े, ड्राई फ्रूटस, हैंडी क्राफ्ट्स का कर रही सफल व्यापार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 मई 26

rktvnews

Leave a Comment