RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:सर्द मौसम में बरकतुल्लाह एजुकेशन सोसायटी का कम्बल वितरण का समापन कार्यक्रम आयोजित।

मानव सेवा के तहत ज़रूरत मंद परिवारों में दो महा से लगातार किया जा रहा था कंबलों का वितरण।

सोसायटी के तत्वावधान में हाजी मोहम्मद हारून एवं विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं समाज सेवियों के हाथों इमाम, मोअज्जिन हज़रात को भी दिया गया सर्दियों का उपहार।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)17 जनवरी।मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन एंड सोशल सर्विस सोसायटी विगत कई दशकों से शिक्षा तथा विभिन्न सामाजिक सेवाओं मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में सोसायटी प्रत्येक वर्ष सर्दियों के दौरान जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर कम्बल गर्म कपडे रज़ाई आदि वितरण का कार्य करती है। इस वर्ष भी सोसायटी द्वारा यह अभियान जारी रखा गया था और लगातार दो महा से ये मानव सेवा की जा रही है
सोसायटी द्वारा आज कम्बल वितरण का विशेष समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे सोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून साहब के आमंत्रण पर सभी धर्मों धर्मगुरुओं समाज सेवियों विशेष अतिथियों ने शहर के जरूरतमंद परिवार के लोगों के साथ-साथ कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि मस्जिदों के इमाम, मोअज्जिन हज़रात को भी उपहार स्वरूप कम्बलों का वितरण किया
बरकतुल्लाह एजुकेशन सोसायटी एवं जमीयत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून साहब ने समाज में सर्वधर्म समभाव, आपसी एकता एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को आमंत्रित कर उनके द्वारा जरूरतमंदों एवं अतिथि मस्जिदों के इमाम-मोअज्जिनों को उपहार में कम्बल वितरण किए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारे, आपसी सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर हाजी मोहम्मद हारून ने अपने संदेश में कहा कि बिना किसी धार्मिक भेदभाव के मानव सेवा का भाव प्रत्येक व्यक्ति के भीतर होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ बरकतुल्लाह एजुकेशन सोसायटी निरंतर सभी वर्गों के बीच कार्य कर रही है, जिसका लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना तथा विभिन्न सामाजिक सेवाओं को संपन्न करना है और सोसायटी की सेवाएं हमेशा हर वर्ग समाज धर्म के लोगो के साथ जारी रहती है शिक्षा मानव सेवा में सोसायटी हमेशा तत्पर रहती है
आज के समापन कार्यक्रम में बरकतुल्लाह एजुकेशन सोसायटी एवं सर्वधर्म सद्भावना मंच के पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिस में प्रमुख रूप से पंडित महेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार आरिफ अज़ीज़, बौद्ध धर्म गुरु शाक्यपुत्र भंते सागर थेरो जी, ईसाई धर्म गुरु डॉक्टर फादर आनंद मुतुंगल, जनाब इक़बाल मसूद साहब, सिख धर्म ज्ञानी दिलीप सिंह , सिख धर्म से गुरचरण सिंह अरोड़ा, समाज सेवी कामरेड शैलेंद्र शेली , समाज सेवी आर.के. दादोरिया जी,सोसायटी के सचिव मोहम्मद कलीम खान एडवोकेट, मध्यप्रदेश सर्व धर्म सद्भावना मंच के सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून, हाजी हनीफ अय्यूबी, क़ाज़ी मुफ्ती मोहम्मद राफे अली,मोहम्मद सलमान साहब,मौलाना शाकिर साहब,मोहम्मद ज़ुबैर साहब,मुजाहिद मोहम्मद खान साहब,आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने चौपामोड़ से हसंडीहा एवं देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

उमरिया:बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने बाघिन का किया रेस्क्यू।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर आरा शहर में तीन नए वेन्डिंग ज़ोन चिन्हित, नवादा स्थित वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य प्रारंभ।

rktvnews

खैरागढ़:राजा-रानी की दानशीलता को स्मरण कर विश्वविद्यालय का 69वां स्थापना दिवस मनाया गया।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से किसान क्रेडिट कार्ड घर-घर अभियान, किसान ऋण पोर्टल और विंड्स मैनुअल का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment