RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उच्च न्यायालय, झारखंड, द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन के निमित्त जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)17 जनवरी। W.P. (PIL) no. 2078 /2018 (राकेश कुमार झा बनाम झारखंड राज्य) वाद में दिनांक 14 जनवरी 2026 को उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन सुनिश्चित करने के निमित्त जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आहूत की गई । वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति सह अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम कृष्ण कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा चंद्रजीत सिंह व अन्य संबंधित उपस्थित रहे ।
बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में 24 भवनों में नक्शा विचलन की जांच हेतु मापी करने के लिए चार सदस्यीय चार अलग-अलग दल गठित किए गए।उक्त दलों द्वारा तीन दिनों के अंदर नक्शा विचलन संबंधी मापी प्रतिवेदन उप नगर आयुक्त, जेएनएसी को समर्पित करेंगे।
साथ ही उक्त भवन स्वामियों को एक सप्ताह के अंदर विचलन भाग को स्वयं तोड़ने या खाली करने के लिए समय दिया गया है। साथ ही उक्त समयावधि के बाद झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 तथा बिल्डिंग बायलॉज एक्ट 2016 के सुसंगत धाराओं के तहत उक्त भवनों में नक्शा विचलन किए गए हिस्से को ध्वस्त करने की कार्रवाई दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में करने का निर्णय लिया गया।

Related posts

भोपाल:नवरात्रि पर्व मिलकर आराधना करने और सद्भाव बढ़ाने का माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर:डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:आरवाईए बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक संपन्न।

rktvnews

आगामी मुहर्रम पर्व-2023 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु डीएम और एसपी ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:संस्कृत प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय हुए सम्मिलित।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थियों को सौंपी गई चाभी।

rktvnews

Leave a Comment