RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

उदयीमान सूर्य के अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व संपन्न।

RKTV NEWS/संतोष पाठक,28 मार्च। आज 4 दिवसीय चैती छठ पर्व संपन्न। व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को दिया अर्घ्य । आज प्रातः काल से ही आरा की सड़कों और घाटों पर व्रतियों की भीड़ देखने को मिली।सर पर दऊरा लिए नौजवान आगे आगे और पीछे गीत गाती महिलाएं सुगवा के मारबो धनुष से …….. ! कांचे री बांस के ……!. साल में दो बार एक कार्तिक और दूसरा चैत मास में पड़ने वाले छठ पूजा के प्रति भी लोगो की आस्था व्यापक रूप लेती नजर आ रही है।कुछ वर्षों पूर्व तक चैती छठ पर्व को करने वाले लोगो की संख्या काफी कम थी लेकिन आस्था के इस महा पर्व के प्रति लोगो की आस्था जिले के घाटों पर देखने को मिली।चैती छठ का आज चौथा दिन था।चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व पूरे विधि-विधान के साथ मनाया गया। घांटो और मंदिरों को सजाया गया। आज के दिन महापर्व छठ में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

Related posts

जयपुर:जिला प्रभारी मंत्री ने उम्मेद उद्यान में किया वृक्षारोपण, सभी प्रदेशवासी अधिकाधिक वृक्षारोपण करें – पंचायतीराज मंत्री

rktvnews

एमपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर : बिजली बिल सुधार हेतू कैंप आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:पाक्स संक्रमित मरीज होने का संदेह: एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:08 जून 26

rktvnews

Leave a Comment