RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान: परसुडीह में ओवरलोडिंग के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान, ₹83,650 जुर्माना वसूला गया।

उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग की कार्रवाई, 40 से अधिक वाहनों के दस्तावेजों की हुई जांच।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)17 जनवरी।पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया । एमवीआई सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में विभाग की सड़क सुरक्षा टीम द्वारा परसुडीह थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान में मुख्य रूप से पैसेंजर वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने (ओवरलोडिंग) पर ध्यान केंद्रित किया गया ।
जिला मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि 40 से अधिक बसों, मैजिक वैन और अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान ओवरलोडिंग के दोषी पाए गए पांच वाहनों पर सख्ती बरतते हुए कुल 83 हजार 650 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण भी है। उन्होंने चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित सफर के प्रति सचेत करना है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिदिन औचक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि जानमाल की क्षति को रोका जा सके और सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।

Related posts

आमरण अनशन पर बैठे गृह रक्षा वाहिनी के सफल अभ्यर्थियों को मिला रघुपति का समर्थन! सफल अभ्यार्थियों का नियुक्ति के लिए आमरण अनशन, जिला प्रशासन की नकरात्मकता को करता है प्रदर्शित:रघुपति यादव

rktvnews

भारत में जेबीएल की ट्यून सीरीज़ 2 लॉन्च; पर्सनल ऑडियो का नया अनुभव।

rktvnews

जब्त बालू के ट्रकों को रखने हेतु जमीन की उपलब्धता संबंधित अंचल अधिकारी सुनिश्चित करें- जिला पदाधिकारी

rktvnews

जिला कलक्टर ने ली जिला निष्पादन समिति और मिड-डे-मिल की बैठक!विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे भाई बहनों का राजद के प्रदेश महासचिव ने किया सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment