RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सुरमयी शाम में स्वर लय ताल की सरिता हुई प्रवाहित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।संगीत प्रेमी कृष्णा जी ,साहित्यकार रंजीत बहादुर माथुर व संगीतकार अरुण सहाय की स्मृति में संगीत सभा का आयोजन शिवादी क्लासिक सेंटर ऑफ आर्ट एंड म्युजिक के द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन कवियित्री ममता मिश्रा, कवि जनमजय ओझा व रंगकर्मी फिल्म अभिनेता कृष्ण यादव कृष्नेंदु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्रेया पांडेय व अजीत पांडेय ने शास्त्रीय गायन में ख्याल, ठुमरी एवं दादारा की प्रस्तुति से सुरमयी शाम की आग़ाज की। वही कथक नृत्यांगना स्नेहा पांडेय व नन्ही नृत्यांगना सिद्दी के कथक युगलबंदी कर अद्भुत समां बाँधा। रंगकर्मी कृष्ण यादव कृष्नेंदु ने कहा कि संगीतकार अरुण सहाय का जीवन संगीत को समर्पित रहा। वही जनमेजय ओझा ने कहा कि संगीत प्रेमी कृष्णा जी का किसी भी आयोजन में प्रथम श्रोता होना उनके संगीत प्रेम को दर्शाता है। कवियित्री डॉ. ममता मिश्रा ने स्व. रंजीत बहादुर माथुर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माथुर जी की साहित्यिक रचना अमर कृति के रूप में विद्यमान है। मंच संचालन गुरु बक्शी विकास व धन्यवाद ज्ञापन आदित्या श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रो नीलाम्बुज, डॉ. किरण कुमारी, इंदु यादव समेत कई संगीत प्रेमी उपस्थित थें।

Related posts

दुर्गा दास उइके ने जनजातीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में रोस्टर अनुसार आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महाराणा प्रताप के वीर गाथा पर होने वाले आयोजन की तैयारी पूरी!जिले भर से गणमान्य अतिथि होंगे सम्मिलित:संयोजक भाई बरमेश्वर

rktvnews

अपने घर आंगन में सकारात्मक प्रभाव वाले औषधीय पौध लगा कर जटिल व्याधियों से निजात पाए:योग गुरु

rktvnews

जीएमसी रोबोट से होगा घुटना एवं कूल्हे का प्रत्यारोपण : मंत्री सारंग

rktvnews

एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस ने भारत-स्कैंडिनेवियाई नेतृत्व सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment