RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात।

पत्रकारों ने बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए जताया आभार।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )05 मार्च।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर पत्रकार सम्मान निधि को दो गुना करने के साथ ही पत्रकारों के लिए बजट में नए प्रावधान करने के लिए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को विष्णुपुराण की प्रति भी भेंट की।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बजट में पत्रकार सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए करने, पत्रकारों एक्सपोजर विजिट के लिए 1 करोड़ रूपए और रायपुर के प्रेस क्लब भवन के रिनोवेशन एवं विस्तार के लिए 1 करोड़ रूपए करने का प्रावधान किया गया है।
पत्रकारों के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और मीडिया सलाहकार पंकज झा के प्रति भी आभार जताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी, संयोजक राजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय भरत योगी एवं मोहन तिवारी और जिला अध्यक्ष राम साहू भी उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ : द्वितीय चरण के लिए आज चौथे दिन 203 नामांकन पत्र हुए दाखिल

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात में भुज से मांडवी और जखाऊ तक बिपोरजॉय चक्रवात सेप्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रिंस चार्ल्स तृतीय द्वारा उपहार में दिया गया कदम्ब का पौधा लगाया।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय परिसर मे वृक्षारोपण।

rktvnews

डीआरडीओ ने स्क्रैमजेट इंजन का ग्राउंड परीक्षण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment