RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दफादर चौकीदार पंचायत भोजपुर का कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)18 जून।आज बिहार राज्य चौकीदार दफादर पंचायत भोजपुर के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद सिंह और संचालन अवधेश पासवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमेश कुमार सुमन जिला सचिव महासंघ (गोप गुट ) भोजपुर और अवधेश कुमार,थाना अध्यक्ष, उदवंतनगर एवं जीतन कुमार थे।कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष रामानंद सिंह ने बताया कि आज जो भी मिल रहा है वो सरकार की कृपा से नही, बल्कि नेता जी राम अवधेश सिंह के द्वारा किए गए कार्य और संघर्ष की देन है और इसे बचाकर रखें रहना हमारी जिम्मेवारी है और हमे संघ के बैनर तले मीटिंग में उपस्थिति होना चाहिए, तभी कुछ बचाया जा सकता है। जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सोच समझ और संघ महासंघ गोप गुट के नेतृत्व में टीम के साथ उपस्थित रहे, केंद्र हो या राज्य सरकार सब की नीति मजदूर कर्मचारी विरोधी है, 2004से पुराना पेंशन बंद है जिसे एनपीएस के नाम पर केंद्र सरकार लागू किया, पूरे देश में ops लागू हो, ये केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारी की मांग है मानदेय संविदा नियोजित शिक्षकों और कर्मियो को स्थाई कर्मी की दर्जा दिया जाए। राज्य सरकार के कृषि मंत्री और कृषि विभाग में चल रहे किसान सलाहकार और कृषि कर्मियो के हड़ताल को ससमय समाप्त कराए ताकि किसान खरीफयोजना का लाभ उठा सकें। अवधेश पासवान ने कहा कि हम सभी को जानकारी होना चाहिए कि संघ क्या है संघ महासंघ गोप गुट के नेतृत्व में और नेता जी राम अवधेश सिंह ने जो सरकार से हमे दिलाकर गए हैं उसे अपने जीवन काल तक संभाल कर रखना है, कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आज हमे एकसाथ मिलाकर अपने अपने कार्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए , सर्वप्रथम नेता जी राम अवधेश सिंह की जेयंती को केक काटकर मनाया गया फिर दो चौकीदार लाल बिहारी सिंह, राम ईश्वर राम जो सेवा निवृत हो गए माला और वस्त्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में दीना नाथ सिंह चौकीदार जिनका अस्मायिक निधन हो गया है शोक सभा किया गया कार्यक्रम में सोनाधारी, तेतरा कुंवर निशु कुमारी संजय यादव डिग्री सिंह अलगू राम अनूप कुमार बृज किशोर, अरबिंद तिवारी महेंद्र राय ,कन्हैया सिंह,निवास कुमार, एएसआई जय राम पासवान ,माधो सिंह, अवधेश, कामता प्रसाद सहित अन्य अधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:2 लाख 57 हजार 757 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराएं।

rktvnews

राजस्थान:अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में राज्य के लोक कलाकारों ने समा बांधा।

rktvnews

नई दिल्ली:डॉ. मनसुख मांडविया ने रोजगार आंकड़ों पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बक्सर:डीएम द्वारा निर्माणाधीन जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र एवं क्षमता भवन का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:छात्र युवा सवांद को सफल बनाने को लेकर विवि अध्यक्ष ने की कमिटी विस्तारित।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने सीएफएमएस प्रणाली के अंतर्गत वेतन भुगतान की व्यवस्था 2.0 वर्जन से करने हेतु आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का उदघाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment