RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अंग्रेजी शराब,लोडेड कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

जप्त शराब, लोडेड देशी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहोरनपुर ओपी पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने गुप्त सूचना के आधार पर सारंगपुर के राहुल राय को 354 पीस अंग्रेजी शराब, एक लोडेड देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके चार अन्य साथी भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने पुलिस बल के साथ शराब धंधेबाजों को बहोरनपुर बांध से लच्छू टोला जाने वाली पक्की सड़क पर शिवपुर घाट की तरफ जाने वाले मोड के पास गिरफ्तार किया। लाइनर और अन्य साथी पुलिस को देख भागने में सफल रहे। पुलिस ने शराब कारोबारी के पास से 180 एम एल का फ्रुटीनुमा 5 कार्टून यानी 240 पीस 8 पीएम , 200 एम एल का 2 कार्टून यानी 90 पीस बंटी बबली और 375 एम एल का 24 पीस रॉयल स्टैग समेत कुल 354 पीस अंग्रेजी शराब, एक लोडेड कट्टा, एक जिंदा कारतूस और शराब लदा दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Related posts

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने आज अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाती नमो ड्रोन दीदी योजना।

rktvnews

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मां से की मुलाकात।

rktvnews

प्रगति भोजपुरी समाज बलिया द्वारा विशाल धरना आयोजित।

rktvnews

देहरादून:वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम की अध्यक्षता में ए.ई.एस. एवं परवरिश योजना की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment