RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हाई कोर्ट का फैसला महागठबंधन  सरकार की जीत : राहुल तिवारी  

शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 02 अगस्त।भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार द्वारा जातीय गणना कराये जाने के कार्य को पटना उच्च न्यायालय द्वारा हरी झंडी देकर बिहार में जातीय गणना जारी रखने का आदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार की जीत है। यह गरीब गुरबों की जीत है। उन्होंने कहा कि जातीय गणना होने से हर जाति की वास्तविक संख्या की जानकारी मिल सकेगी। इससे पिछड़ों, अतिपिछड़ों सहित सभी वर्ग के गरीबों को लाभ मिलेगा। सरकार को पिछड़ों, अति पिछड़ों सहित सभी वर्ग के गरीब लोगों के लिए योजना बनाने में सहूलियत एवं मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मनसे जातीय गणना नहीं कराना चाहती थी और इसीलिए अपने शुभचिंतकों के माध्यम से हाईकोर्ट में केस दायर करा दिया था जो भाजपा के वास्तविक चेहरा को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला भाजपा के लिए करारा तमाचा है।

 

Related posts

छठे चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान।

rktvnews

पटना:पूर्व मुख्यमंत्री स्व० सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सारण पुलिस के बनियापुर थाने ने हथियारों के जखीरा समेत एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

पटना:ग्रामीण स्तर पर कौशल विकास कार्यक्रमों के संचालन से मिल रहे हैं अपेक्षित परिणाम।

rktvnews

भोजपुर: चिकित्सक ने अपने स्वतंत्रता सेनानी पिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि,गरीबों के बीच किया भोजन का वितरण।

rktvnews

दरभंगा:प्रशिक्षण केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण,शांतिपूर्ण,पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है-डीएम

rktvnews

Leave a Comment