RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ:रायपुर : अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से की जाए कार्यवाही: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर रहे पुलिस की पैनी नजर।

सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएं।

अवैध शराब और नशे के कारोबार पर कड़ाई से लगाया जाए अंकुश।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ )18 अक्टूबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रखना चाहिये। पुलिस त्वरित कार्यवाही करे और चौकन्ना रहे। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए और इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाए। गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्यवाही हो।
श्री साय ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में पुलिस की गश्त नियमित रूप से होनी चाहिए। पुलिस के आला अफसर भी अनिवार्य रूप से पेट्रोलिंग करें। रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हवाई अड्डों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग होती रहनी चाहिए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, दुकानों, होटलों आदि रात्रि के समय पर निर्धारित समय पर बंद होनी चाहिए। बियर बार एवं होटल निर्धारित समय पर बंद हो ऐसे होटल जहां शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिलती है उन पर सख्त कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सायबर क्राईम को रोकने के लिए तत्परता से प्रभावी कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन,अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर प्रखंड के ग्राम पंचायत दलसागर स्थित तालाब पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘झरिया’ एल्कलाइन वॉटर बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

बक्सर डीएम ने गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर नाव परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया।

rktvnews

राजस्थान की नई पर्यटन नीति जल्द आयेगी- उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

राजस्थान:दिव्यांगजन कल्याण के उत्कृष्ट कार्य के लिए बाड़मेर जिला कलक्टर सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment