RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने जिला स्वास्थ्य समिति को दिन प्रतिदिन सुदृढ़ व बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का दिया निदेश।

जिलावासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताःउपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

डीएलसी की बैठक में जिले में कुल 35 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की प्रदान की गई स्वीकृति।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)15 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और उनके गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन व चिकित्सकों की टीम को दिनप्रतिदिन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर व सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों के साथ चलाए जा रहे विभिन्न विशेष अभियानों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियेां को जमीनी स्तर पर कार्य करने का निदेश दिया गया। आगे बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना अंतर्गत सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमंडलीय अस्पताल एवं जिला अस्पताल/सदर अस्पताल के भवनों के वार्षिक एवं आवधिक रख-रखाव, संचालन, प्रबंधन, मरम्मति हेतु वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर भवनों का जीर्णाेद्वार, रंग-रोगन, परिवेश का उन्नयन, लघु चिकित्सीय उपकरण तथा दवा क्रय आदि से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही बैठक में कुल 35 स्वास्थ्य उपकेन्द्रों को स्वीकृति प्रदान की गई एवं जहां पहले से भवन है वैसे 07 स्वास्थ्य उपकेंद्रों हेतु स्थल दुबारा चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। आगे उपायुक्त ने जिले के निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों एवं उपकेंद्रों के कार्य शीघ्र पूरा करने, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा बाल लिंगानुपात सुधार हेतु पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के अलावा मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, प्रभारी सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, डीपीएम, डीएएम, डीपीसी (टीबी), बीपीएम व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:खेल महोत्सव मानवीय संकल्प, आत्मविश्वास और अदम्य साहस का प्रदर्शन : राज्यपाल

rktvnews

भोपाल:अखिल भारतीय कला मंदिर, भोपाल के अमृत महोत्सव आयोजन की शुरुआत बीस सदस्यीय साहित्यकार दल द्वारा ललरिया (बेरसिया) ग्राम भ्रमण से हुई।

rktvnews

राजस्थान:जयपुर संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक का आयोजन,विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आपदा संपूर्ति पोर्टल को शीघ्र अपडेट करने के दिए निदेश।

rktvnews

राष्ट्रपति की उपस्थिति में देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की कार्तिक पूर्णिमा तैयारियों की समीक्षा : दिए कई आवश्यक निर्देश

rktvnews

Leave a Comment