RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

बिहार:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उन्मुखीकरण व प्रथम किस्त वितरण समारोह का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 16 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू सभागार में “मुख्यमंत्री उद्यमी योजना” के तहत आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रथम किस्त वितरण समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बहुत लोगों को काम मिल रहा है। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना शुरू किया गया था। इस योजना के तहत 10 लाख रुपये दिये जाते हैं। इसमें से 5 लाख रूपये अनुदान और 5 लाख रुपये ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है। दो वर्ष में 4674 युवक एवं युवतियों ने इसका लाभ लिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिन पर घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना का लाभ दिया जाय। वर्ष 2021 में सात निश्चय पार्ट-2 में हमने तय किया कि इन दो कम्युनिटी के अलावा जितनी महिलायें हैं चाहे वे किसी जाति से जुड़ी हो, उनको सारी सुविधा उपलब्ध कराई जाय। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। इसमें से 5 लाख रूपया अनुदान और 5 लाख रुपया ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। सभी वर्ग की महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत भी 10 लाख रुपये दिए जाते हैं। इसमें से 5 लाख रूपया का अनुदान तथा 5 लाख रुपया पर मात्र एक प्रतिशत ब्याज लिया जाता है। वर्ष 2012-13 में अल्पसंख्यक वर्ग को सुविधा देने के लिए काम शुरू किया गया था। अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना की जो शुरुआत कराई गई थी उसका लाभ लोग ले रहे थे। जब हमने अति पिछड़ा के लिए शुरू किया तो इसका लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मिलने लगा। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के तहत ₹10 लाख दिए जा रहे हैं। इसमें से 5 लाख रूपया अनुदान और 5 लाख रुपया ब्याज मुक्त ॠण दिया जा रहा है। इस वर्ष मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 8000 लाभुकों को लाभ मिला तथा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के 1247 लाभुकों का चयन कर लिया गया है जो कुल मिलाकर 9247 हुआ।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 लाभार्थियों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त का सांकेतिक चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने जूट से हस्त निर्मित पुष्प गुच्छ एवं रेशम से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमी योजना पर आधारित लघु फिल्म की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से लाभान्वित स्वाति सुधा एवं मिताली ममता ने उद्यमिता के क्षेत्र में अपने कार्यों के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की यह योजना काफी दूरदर्शी है। इससे हम सभी लोगों का काफी भला हो रहा है। हम तो अपना रोजगार कर ही रहे हैं और लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस योजना से समाज के सभी वर्गों को काफी फायदा हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान “मुख्यमंत्री उद्यमी योजना पुस्तिका” का विमोचन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।
कार्यक्रम को वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिता देवी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित, हस्तकरघा एवं रेशम के निर्देशक विवेक रंजन मैत्रेय, उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार सहित उद्योग विभाग के वरीय अधिकारीगण एवं योजना के लाभार्थीगण उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री की उपस्थिति में कोयला खनन से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा उसके समाधान को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:राज्य स्वीप आइकॉन अभिनेता “क्रांति प्रकाश झा” ने युवाओं से किया संवाद, रोड शो के माध्यम से दिया 100% मतदान का संदेश।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु किए गए 500 करोड़ रूपये या उससे अधिक के 25 विभिन्न एमओयू की ग्राउण्डिग की समीक्षा की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ सहित झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीत रही भाजपा : विष्णु देव साय

rktvnews

वायु सेना प्रमुख ने हैदराबाद के बेगमपेट में हथियार प्रणाली स्‍कूल का उद्घाटन किया।

rktvnews

व्यंग्य:सारे के सारे बदल डालेंगे…नाम 🤪

rktvnews

Leave a Comment