RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सेना दिवस पर रक्षा मंत्री ने कहा- भारतीय सेना का अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करती है।

सरकार आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 15 जनवरी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 जनवरी, 2026 को भारतीय सेना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र भारतीय सेना के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को सलाम करता है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमाओं पर सैदव सतर्क और संकट के समय अडिग रहने वाली भारतीय सेना ने अपनी व्यावसायिकता, अनुशासन और मानवीय सेवा के माध्यम से वैश्विक सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना के निर्माण के प्रति सरकार की वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि एक कृतज्ञ राष्ट्र अपने सैनिकों के प्रति गौरव और सम्मान से एकजुट है।

Related posts

भोजपुर:दश महाविद्या व नवग्रह मंदिर रमना आरा के पुजारी बने पंडित जितेंद्र तिवारी : महंत सुमन बाबा

rktvnews

एनएसएस इकाई द्वारा चौथे दिनस्वच्छता,रक्तदान हेतु प्रभातफेरी निकाली और किया नुक्कड़ नाटक।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लिम्फैटिक फाइलेरिया के लिए पूरे देश में दवा देने (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, एमडीए) की वार्षिक पहल के दूसरे चरण का उद्घाटन किया।

rktvnews

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट-2023, पर्यटन के क्षेत्र में निवेशकों की पहली पसंद राजस्थान – प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन 14 से 16 जुलाई तक जयपुर में आयोजित होगा आरडीटीएम का तीसरा संस्करण ’सस्टेनेबल टूरिज्म’ होगी थीम

rktvnews

भोजपुर:79 वें स्वाधीनता दिवस पर भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर सामूहिक रूप से किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

बागपत:दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, स्वदेशी उत्पादों से सजा मेला।

rktvnews

Leave a Comment