RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाराजा महाविद्यालय में विद्यार्थी परिषद इकाई का हुआ पुर्नगठन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अक्टूबर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाराजा महाविद्यालय में नूतन छात्र अभिनंदन समारोह सह इकाई पुनर्गठन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मंच पर उपस्थित अ.भा.वि.प राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख छोटू सिंह,जिला संजोग अनूप सिंह,नगर मंत्री आदित्य कुमार सिंह,कॉलेज अध्यक्ष रितेश चौधरी एवं रितिक राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद एवं मां शारदे के चित्र पर पुष्पअर्पित कर किया। मौके पर उपस्थित छोटू सिंह ने कार्यक्रम का विषय परिवेश करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित,समाज एवं राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाता रहा और देश व्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। आज इस संगठन से जुड़े रहे लोग समाज-जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि देश के सभी विश्वविद्यालयों और अधिकांश कॉलेजों में परिषद की इकाईयां हैं। आज उसी कड़ी में महाराजा महाविद्यालय में इकाई पुर्नगठन सह नूतन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। वही नगर मंत्री आदित्य सिंह ने विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा संगठन है जो छात्रों को उचित दिशा देने का काम करता है घोष वाक्य :ज्ञान, शील और एकता को लेकर राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए छात्रों में राष्ट्रवादी चिंतन को जगाना विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य है। वही कॉलेज अध्यक्ष रितेश कुमार ने पुरानी इकाई को भंग करते हुए अपनी वर्ष भर के किए गए कार्यों को बताया।जिला संयोजक अनूप सिंह ने नई इकाई की घोषणा करते हुए बताया कि इस सत्र 2024-25 के नए अध्यक्ष होंगे शशि रंजन उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार, निधि कुमारी, विकास कुमार, अनूप सिंह, कॉलेज मंत्री रितिका राज सह मंत्री पंकज कुमार, अभिसेक सिंह, भारती कुमारी ,पायल कुमारी, स्वेता कुमारी। एसएफडी प्रमुख अमरीश कुमार सह उत्सव कुमार, खेलो भारत प्रमुख किरण कुमारी सह प्रमुख विशाल कुमार, एनएसएस प्रमुख अमित कुमार, सह प्रमुख अंशिका सिंह, एनसीसी नीतीश कुमार, सह प्रमुख अमन कुमार, बीसीए प्रमुख सह प्रमुख अप्पू यादव, कला संकाय प्रमुख श्रेया कुमारी, सह प्रमुख निधि कुमारी, विज्ञान संकाय प्रमुख अमन कुमार सह प्रमुख सताक्षी कुमारी, कॉलेज कार्यकारिणी रितेश कुमार, नेहा तिवारी, प्रियांशू पांडे, सुमंत कुमार, माही कुमार, कोमल कुमारी होंगे। कार्यक्रम का संचालन नगर सह मंत्री समीर सिंह ने किया मौके पर निखिल,राहुल,शौर्य,नीतीश, आदर्श,हर्ष राज मंगलम, आदि मौजूद रहे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

सुरक्षा के साथ समयबद्ध मेट्रो निर्माण ही हमारी प्राथमिकता : दलजीत सिंह

rktvnews

गढवा:जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय प्रतियोगिता 2023 का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित तीनों योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

क्वांटम कम्प्यूटिंग, आईओटी सुरक्षा और साइबर सुरक्षा सहित डीप-टेक में अनुसंधान एवं विकास के लिए यूआईडीएआई और एसईटीएस ने हाथ मिलाया।

rktvnews

भोजपुर :कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बलिगांव में जिला हब एंपावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टॉप सेंटर, महिला बाल विकास निगम भोजपुर के तत्वाधान में सखी वार्ता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment