RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)15 जनवरी ।26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की रूप-रेखा तैयार करते हुए कार्यक्रम आयोजन के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में परेड, झंडोत्तोलन, खेलकूद के आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। परेड की तैयारी, झांकियों की थीम, राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण हेतु जीप की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
बैठक में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की साफ-सफाई, लाउडस्पीकर, पेयजल, एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मियों एवं अन्य को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित करने को लेकर भी निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, नगर परिषद से सिटी मिशन मैनेजर, नजारत उप समाहर्ता विनय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने चिपको आंदोलन के प्रणेता स्व.सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त में 17 हजार करोड़ रु. किसानों के खातों में जमा।

rktvnews

राजस्थान:अलवर जिले में होगा 10 हजार करोड़ से अधिक का निवेश, 240 एमओयू पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों के लिए पेश किया सुपरनैचुरल फैंटेसी शो ‘शमशान चंपा’

rktvnews

औरंगाबाद:एलपीजी गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं – पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment