RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार और झारखंड के विकास में विंदेश्वरी दूबे का स्वर्णिम योगदान : प्रो. नन्द जी दूबे

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल ट्रस्ट, मंशा पाण्डेय बाग, आरा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. बिंदेश्वरी दूबे की 105वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम आरा कलेक्टरेट घाट स्थित स्व. बिंदेश्वरी दुबे के स्मारक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। प्रो. नन्दजी दूबे, प्रो. नथुनी पांडे, श्रीराम ओझा, केसी. दूबे, पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश, धर्मदेव मिश्र, हरेंद्र दूबे, चंद्रमा दूबे तथा स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक विकास प्रताप और कई गणमान्य लोगों ने स्व. दूबेजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रांगण में एक समारोह का भी आयोजन हुआ जिसमें सलेमपुर ग्राम के नौजवानों और कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी दूबे को याद किया और उनके बिहार के लिए किए गए स्वर्णिम विकास कार्य को भी साझा किया। अध्यक्षता करते हुए प्रो. नन्दजी दूबे ने कहा कि दूबे स्वतंत्रता सेनानी तो थे ही साथ ही श्रमिकों और गरीबों के मसीहा भी थे। उनका बिहार और झारखंड के विकास में स्वर्णिम योगदान रहा है। जयंती समारोह में संगीत का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रो. नथुनी पाण्डेय एवं राकेश मिश्र का गायन सराहनीय रहा।

Related posts

छत्तीसगढ़ नगर निकायों के चुनाव : भाजपा की जीत में आश्चर्य नहीं, तो कांग्रेस की हार में दुख नहीं।

rktvnews

आजमगढ़:ब्रह्मकुमारी बहनों का मानव कल्याण हेतु सत्संग और सम्मान हुआ।

rktvnews

जिला स्वीप शुभंकर वोटुड़ी और मतदाता जागरूकता गीत लोकतंत्र का आह्वान का विमोचन।

rktvnews

भोपाल:मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए ₹304.98 करोड़ की राशि अंतरित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 अप्रैल 25

rktvnews

भरोसा उठल जात बा।

rktvnews

Leave a Comment