RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चोर कर रहे चोरी का रिन्यूअल🤪भाजपा प्रवक्ता ने एसपी से की चर्चा,मिला आश्वासन।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 11 अगस्त। आरा शहर के पटेल बस पड़ाव में। आए दिन बढ़ रही चोरिया एवं दुकानदारों को धमकाने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आलम यह है की अपराधी बिना किसी डर के अपनी घटनाओं की पुनरावृति भी कर रहे है जिसकी पुष्टि बीते दिनों पड़ाव में स्तिथ भोजनालय जहां चोरों ने पूर्व में भी सामान और नगदी की चोरी की थी वहा बीती रात फिर उन्होंने अपने कार्यों की पुनरावृति करते हुए घटना को अंजाम दिया इसके साथ ही एक दिन में 2 अन्य फल और पान दुकान पर भी चोरों ने चोरी की है। ज्ञातव हो की उक्त भोजनालय में बीते दिनों हुई चोरी की घटना की शिकायत की भी थाने द्वारा आवेदन स्वीकार नही किया जा रहा था जिसपर दुकानदार ने रशुख वालों का सहारा ले भोजपुर एसपी तक अपनी बात पहुचाई थी। चोरी की घटना के अलावा अपराधियों द्वारा आए दिन वहां के दुकानदारों से बदसलूकी और रंगदारी की मांग की जा रही है।अपराधियों ने कल वहां के कपड़ा व्यवसाई धर्मेंद्र प्रसाद के साथ भी कुछ ऐसा ही किया।आए दिन घट रही घटनाओं से वहां के व्यवसाइयों में डर और रोष का माहौल है।लगातार घट रही घटनाओं और लोगो में व्याप्त भय को देखते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने अपनी आवाज बुलंद की है और कहा की सत्ता संपोषित अपराधी पुलिस गठजोड़ के परिणाम स्वरूप बस पड़ाव आरा पूरी तरह से अपराधियों के हवाले छोड़ दिया गया है।शाम होते ही यह स्थल नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। स्थानीय दुकानदार डरे और सहमे रहते हैंl
पुलिस गश्ती इस इलाके में कभी कभार आती भी है तो गाड़ी से नीचे उतर कर जांच नहीं करती जिससे कि अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने पटेल बस पड़ाव स्थल की स्थिति के बारे में पुलिस अधीक्षक भोजपुर को पूरी जानकारी दी और घट रही घटनाओं से अवगत कराया है और बताया की उन्होंने शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related posts

स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती राजकीय समारोह के रूप में मनाया गया।

rktvnews

गढ़वा:कड़ाके की ठंड में दिव्यांगजनों के लिए जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल।

rktvnews

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने “मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण” योजना के अन्तर्गत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज आईसीडीएस से संचालित विभिन्न योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई।

rktvnews

पिलाते हैं चाय और बताते है फरारी🤔 वाह रे थाना प्रभारी 😜: तोराब नियाज़ी

rktvnews

पूर्वी चंपारण:विवाह कार्यक्रम में लाइट ढोने के कार्य में लगाए गए बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment