RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वालों को किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 जनवरी।सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आज डीसी चौक एवं गांधी मैदान के समीप सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था।
अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका द्वारा बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को फूल की माला एवं तिलक लगाकर हेलमेट पहनने का अनुरोध किया गया। वहीं बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चालकों से भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई। इस दौरान जरुरत मंद दो लोगों को जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका द्वारा हेलमेट दिया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट न केवल कानूनी बाध्यता हैं, बल्कि जीवन रक्षक भी हैं। थोड़ी सी सावधानी से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।
इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, यातायात से जुड़े पदाधिकारी एवं कई समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आम लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

Related posts

पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया।

rktvnews

रायपुर : ‘बिहान’ से मिली आत्मनिर्भरता की राह।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: बाल पंचायत हमारा दरबार का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

rktvnews

जयपुर:केंद्रीय रक्षामंत्री का तनोट माता मंदिर का दौरा — सीमा सुरक्षा बल के शौर्य, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

rktvnews

जयपुर:हनुमानगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment