RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:लोजपा रामविलास की संकल्प यात्रा आज आरा पहुंची! नागरी प्रचारिणी सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

लोजपा चली हर बूथ 10यूथ की ओर:राजू तिवारी

आरा/भोजपुर 06 नवंबर।लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के साथ चलाये जा रहे अभियान के तहत संकल्प यात्रा आज आरा पहुंची. इसके बाद नागरी प्रचारिणी सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ,लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे जिला के प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव संजय सिंह जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलित करके किया . इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन के साथ बिहार के कार्यकर्ता पूरे बिहार के कार्यकर्ता संकल्प ले रहे है कि हर बूथ पर 10यूथ बनायेगे और 2025 में चिराग जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे।बिहार में चाचा भतीजा की सरकार से बिहार की जनता तंग हो चुकी है,अब बिहार चली बदलाव की ओर।बिना चिराग जी के बिहार का भल्ला नही होने वाला है। 2025 में चिराग जी बिना संगठन के नीतीश कुमार को 3नंबर की पार्टी बना दिए अब तो पूरे बिहार में संगठन मजबूती से कार्य कर रही है।लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय ने कहा कि युवा की पसंद चिराग जी है और उनके विचारों से बिहार ही नही पूरे भारत के नज़वान प्रभावित है. नीतीश के सरकार में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है. लोग ट्रेन से भर कर पश्चिमी प्रदेशों में जा रहे है और सरकार नियुक्ति पत्र बांट कर वाह वाही लूट रही है,संगठन की मजबूती से हम लोग 2025 में सरकार बनायेंगे.बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के मिशन के तहत संकल्प यात्रा को लेकर हम बाबू कुंवर सिंह की इस ऐतिहासिक धरती पर पहुंचे हैं क्योंकि यह वीरों की भूमि रही है और यहां से हर बार इतिहास कायम होता है और लोजपा रामविलास भी यहां से एक नया इतिहास कायम करेगी . जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की जान है. और हमारे चिराग जी के साथ यह कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।
वेद प्रकाश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ने युवाओं से अपील किया कि आप लोग युवा बिहारी चिराग पासवान के हाथो को मजबूत करे और संगठन पर विशेष ध्यान दे. इंजीनियर रविंद्र सिंह प्रदेश संगठन मंत्री ने सभी प्रकोष्टो के जिला अध्यक्ष से संगठन को और मजबूती से विस्तार कर गांव गांव सरकार की नाकामियों को बताने का कार्य करे।सभा को संबोधित करने वालो में परशुराम पासवान प्रदेश अध्यक्ष,रामप्रवेश यादव प्रदेश अध्यक्ष लेबर सेल,,शोभा सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,प्रिंस मिनाल प्रदेश अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ,अमित कुमार रानू प्रदेश अध्यक्ष,आई टी सेल, अजय कुशवाहा,प्रदेश अध्यक्ष पार्टी विस्तारक,इंद्रा देवी प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ, मोहम्मद सलीम साहिल प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,रविशंकर पासवान प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी यूनियन ,संजय सिंह जिला प्रभारी,लोजपा बोर्ड के जिलाध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, युवा के जिल्हाध्यक्ष पिंटू तिवारी,अजय पासवान,सोनू सिंह,कमलेश सिंह तोमर ,रमेश रेशमिया,मोहन शर्मा,लालती देवी,धीरज कुमार अधिवक्ता,हरिशंकर दुबे,,कुशुम देवी ,लीला देवी ,संतोष पासवान,ललन यादव,संजय पासवान,विनोद कुमार,अजीत कुमार,प्रकाश कुमार,संजू पासवान, अन्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ,प्रखंड अध्यक्ष,एवम पंचायत अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारणी के डीडीसी थे ।

Related posts

सिवान: रेल गाड़ीयो के ठहराव को लेकर राघवेंद्र सिंह खरवार करेंगे धरना प्रदर्शन।

rktvnews

देवघर:राज्यपाल संतोष गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारियों संग समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

जनसंपर्क अलंकरण समारोह- आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को मिला ’जनसंपर्क श्री’ पुरस्कार, बेहतर प्रशासन के साथ पीआर में मास्टर स्ट्रोक, पद्मश्री अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन सहित 24 विभूतियां हुई सम्मानित।

rktvnews

भोपाल:समाज सुधार में कथा साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका हो : न्यू भूमिका

rktvnews

भोजपुर:डायट पिरौटा में दो दिवसीय क्रियात्मक अनुसंधान कार्यशाला का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment