RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी ने वीसी के माध्यम से की लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी।आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत संचालित सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। समीक्षा के दौरान व्यक्तिगत शौचालय भुगतान हेतु पेयी क्रिएशन, ग्राम पंचायतों से लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र, पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों के भुगतान की स्थिति, अकार्यरत सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की क्रियाशीलता, लंबित गाँव मॉडल घोषणा एवं सत्यापन, तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु व्यक्तिगत एवं सामुदायिक संरचनाओं के निर्माण की प्रगति, लंबित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों के निर्माण, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण एवं उनकी क्रियाशीलता, नव-प्रेरणा टोलों की स्थिति के साथ-साथ स्वच्छता शुल्क संग्रहण तथा सूखे अपशिष्ट एवं जैविक खाद की बिक्री की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त द्वारा सभी लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन तथा अगली समीक्षा बैठक से पूर्व अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए बैठक की समाप्ति की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:व्यंग्यकारों की आवासीय गोष्ठी, डॉक्टर गौरीश मीनाल रेजीडेंसी में हुआ व्यंग्य समागम संपन्न।

rktvnews

चतरा:दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का चतरा में भव्य आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: सेवा नियमितीकरण को ले महिला कॉलेज आरा के कर्मियों ने प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

भोपाल के चार साहित्यकार प्रयागराज में होंगे अखिल भारतीय सम्मानों से सम्मानित।

rktvnews

आरा नगर निगम गरीबों को उजाड़ने में फर्स्ट और सफाई में भ्रष्ट: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment