RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:कड़ाके की ठंड में दिव्यांगजनों के लिए जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल।

40 दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण कर पहुंचाई गई राहत।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)02 जनवरी।कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनाओं के साथ लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बंशीधर नगर के राजा पहाड़ी रोड, चेचरिया स्थित अनुमंडलीय दिव्यांग संघ कार्यालय में 40 दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य शीतलहर के दौरान दिव्यांगजनों को ठंड से राहत प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियो ने दिव्यांगजनों से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं की भी जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक श पंकज कुमार गिरि, नगर पंचायत बंशीधर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल, अनुमंडलीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी, सचिव जय प्रसाद सहित जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शीतलहर को देखते हुए आगे भी जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों के लिए राहत कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि किसी को भी ठंड के कारण परेशानी न हो।

Related posts

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 06 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

rktvnews

बक्सर: बिहार दिवस पर बिहार गौरव गान और सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आरा के नर्तक राजा कुमार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल द्वारा मिला स्वर्ण पदक।

rktvnews

बिहार: गोपालगंज: जिलापदाधिकारी ने की प्रधान सहायकों के कार्य संबंधी समीक्षा बैठक।

rktvnews

पहलगाम तिरंगा यात्रा से गूंजा अखंड भारत का संदेश, कश्मीर ने दिया विश्व को शांति, सद्भावना और विकास का पैगाम।

rktvnews

जम्मू और श्रीनगर में जियो ट्रू5जी लॉन्च, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया उद्धघाटन।

rktvnews

Leave a Comment