RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:सड़क–पुल निर्माण से बदलेगा मुजफ्फरपुर का नक्शा, आधारभूत संरचना को मिली नई गति।

शहरी क्षेत्रों में निर्माणाधीन योजनाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया विशेष जोर।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार)11 जनवरी।जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी में मुजफ्फरपुर जिले में सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों ने नई रफ्तार पकड़ ली है। आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण से न केवल जिले का भौगोलिक स्वरूप बदल रहा है, बल्कि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी व्यापक प्रोत्साहन मिल रहा है। सड़क और पुल पुलिया निर्माण को जिले के समग्र एवं सर्वांगीण विकास की रीढ़ मानते हुए जिलाधिकारी द्वारा इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने चांदनी चौक (एनएच-28) से बखरी (एनएच-57) पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। पथ निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 89.77 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। कुल 7.65 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता बनाये रखने के साथ-साथ निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, कार्य प्रमंडल-वन को दिया, ताकि यह मार्ग शीघ्र जनता को समर्पित किया जा सके।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा बाजार समिति परिसर में निर्मित प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के समुचित प्रबंधन, रखरखाव एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए, ताकि इसका उपयोग अधिकतम प्रशासनिक एवं सार्वजनिक हित में किया जा सके।
जिलाधिकारी ने सोडा गोदाम से चंदवारा बांध के बीच निर्माणाधीन उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के पहुंच पथ तथा जेल चौक से खुदीराम बोस चिता स्थल तक सड़क निर्माण कार्य (फेज-1 एवं फेज-2) का भी निरीक्षण किया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित इस योजना के लिए 12,093.11 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। फेज-1 के अंतर्गत पहुंच पथ का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। वहीं फेज-2 का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।
जिलाधिकारी द्वारा शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी निर्माणाधीन सड़कों, पुलों एवं पुलियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि जिले की छोटी से बड़ी सभी परियोजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी हों, तथा जिले के विकास को नई ऊंचाई मिल सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और सभी योजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं। इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए संचालित कलर कोडिंग एवं रूट निर्धारण प्रणाली को सुव्यवस्थित करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी एवं ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक को दिया गया।
सड़क, पुल और संपर्क पथों के निर्माण से मुजफ्फरपुर जिले का बुनियादी ढांचा मजबूत हो रहा है, जो आने वाले समय में विकास का मील का पत्थर साबित होगा।

Related posts

चतरा:सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सदर अस्पताल कैंपस में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य निर्वाचन ने प्रदेश में विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओडिशा में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

देशी पशुधन किसानों की समृद्धि की कुंजी: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने 16वीं बार रक्तदान कर जिलावासियों को रक्तदान हेतु किया प्रेरित।

rktvnews

Leave a Comment