RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:ईवीएम के संबंध में जागरूकता हेतु प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)29 जुलाई।आगामी बिहार में विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के क्रम में मतदाताओं के बीच EVM तथा VVPAT के संबंध में जागरूकता का प्रसार करने हेतु राज्य में 100 ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों (EVM Demonstration Center – EDC) की स्थापना की गई है। यह केंद्र राज्य के सभी जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय में स्थापित किया गया है। यहां बैलट यूनिट (BU), कंट्रोल यूनिट (CU) एवं वीवीपैट (VVPAT) उपलब्ध कराये गये हैं। साथ ही EVM के जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में स्थापित इन ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की प्रक्रियागत जानकारी दी जाती है तथा मॉक वोट डालकर उन्हें EVM & VVPATs की सहायता से मतदान का हँड्स ऑन कराया जाता है। इससे उनमें मतदान के दौरान आत्मविश्वास पैदा होता है। ईवीएम संबंधी भ्रांतियों / शंकाओं का समाधान किया जाता है। मतदान के ट्रायल से उनका चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विश्वास बढ़ता है। ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में स्थानीय भाषा में सरल तरीके से जानकारी दी जाती है जिससे समाज का हर वर्ग EVM एवं VVPATs को समझ सके।
राज्य में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र चुनाव की घोषणा/प्रेस नोट की तिथि तक कार्यरत रहेगा इसके उपरांत यह बंद हो जाएगा। दिनांक 15.07.2025 को स्थापित होने की तिथि से राज्य में अब तक यहां लगभग पंद्रह हजार लोग ईवीएम तथा वीवीपैट की सहायता से मतदान की प्रक्रिया से अवगत हो चुके है।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में आरा नगर निगम की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना: सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय सम्मान 2025 से नवाजे गए निर्देशक सह अभिनेता “दीप श्रेष्ठ”।

rktvnews

झारखंड:खूशहाल और विकसित पलामू के लिए जाति धर्म से उपर उठकर योग्य उम्मीदवार का चयन करें :के एन त्रिपाठी

rktvnews

चतरा:जिला उद्योग केंद्र अंतर्गत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं पी०एम०एफ०एम०ई० योजना की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रगति पर विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:जनता दरबार के माध्यम से सुनी गई आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment