RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अवैध रूप से अफीम की खेती और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को ले बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 18 जून। जनपद में अवैध रूप से हो रही अफीम खस_खस की खेती को रोकने के संबंध में एक बैठक जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस विभाग, एसएसबी, आईटीबीपी, शिक्षा विभाग के अधिकारियो के साथ जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में 17 जून को वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को चिंताजनक बताते हुए कहा कि पुलिस, एसएसबी,आईटीबीपी के अधिकारियो को ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए जनपद में पहुंच रही नशे की सामग्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग से आए अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अक्सर यह देखते आ रही है कि भाटकोट विद्यालय के बच्चे इधर उधर बैठे रहते है जबकि उस समय उन्हें विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिएl जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के ऐसे समस्त विद्यालयों जहां उपरोक्त घटनाएं हो रही है उन विद्यालयों को तत्काल चिन्हित कर वहा के प्रधानाचार्य से विद्यालयों के दैनिक क्रिया कलापों की जानकारी लेना सुनिश्चित कर उसकी रिपोर्ट से प्रतिदिन उन्हें भी उपलब्ध कराई जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में पहुंच रहे नशे के इंजेक्शन व अन्य नशीली सामग्री पर कहा कि जनपद के युवाओं को ये जो नशीले इंजेक्शन प्राप्त हो रहे हैं, ये उन तक पहुंच कैसे रहे हैं,जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग,जनपद के समस्त एसडीएम,सीएमओ को निर्देश दिए कि वे ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नशे की रोकथाम हेतु अभियान के तहत व्यापक प्रचार प्रसार भी करना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह,अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान,उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट बेरीनाग अनिल शुक्ला, उपजिलाधिकारी धारचूला ,मुनस्यारी दिवेश सासनी, समस्त तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए UNESCO की अंतर सरकारी कमेटी का 20वां सत्र नई दिल्ली में सफलतापूर्वक खत्म हुआ।

rktvnews

उज्जैन:लोकसभा निर्वाचन सामान्य प्रेक्षक ज्योति यादव ने एमसीएमसी निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया!टीवी, सोशल मीडिया व रेडियो मॉनीटरिंग कार्य की सराहना की।

rktvnews

भोजपुर:चौकीदार दफादर संघ के बैनर तले शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड ने वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति और प्रदर्शन पर हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

नई शिक्षक नियमावली 2023 के विरुद्ध शिक्षकों की लड़ाई में शामिल हुए एमएलसी जीवन कुमार।

rktvnews

गिरीडीह:भीख मांगने वाले बच्चों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के संरक्षण एवं पुनर्वास को लेकर उपायुक्त ने संबंधित विभागों के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment