RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के बैनर तले क्रांति दिवस पर जिला अंचल कार्यालय में कार्यक्रम।

आरा/ भोजपुर 09 अगस्त। आज आरा अंचल कार्यालय के परिसर में अगस्त क्रांति के अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट भोजपुर के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद सिंह, जिला अध्यक्ष महासंघ गोप गुट भोजपुर और संचालन उमेश कुमार सुमन जिला सचिव महासंघ गोप गुट भोजपुर ने किया, कार्यक्रम में शामिल वक्ताओ ने क्रांति दिवस क्यो और किसके लिए पर विस्तार से जानकारी दी और संघ महासंघ गोप गुट भोजपुर में अपनी एकता को विस्तारित करने एवं जिला प्रशासन के यहां लंबित मांगों को यथा शीघ्र पूरा करने की मांग जिला प्रशासन से की। मुख्य मांग में एसीपी, एम ए सी पी, अनुकम्पा, सेवा पुस्त का संपुष्ट, कार्यपालक सहायक, आईटी सेवा संघ, लेखा पाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर को समय से वेतन भुगतान, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी को ए सी पी, एम ए सी पी, और सेवा अभिलेख, संपुष्टि, निलंबन वापस, जरूरी है, क्योंकि संघ, महासंघ गोप गुट भोजपुर द्वारा अनेकों बार कार्यक्रम आयोजित कर मांग पत्र सौंपा गया है लेकिन आज तक कोई जानकारी भी संघ महासंघ को नहीं दी जाती है, हेल्थ विभाग में भी समस्या है।महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने अपने संबोधन में आशा कर्मी के अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया और नगर निगम के कर्मियो को 6वा वेतन के बकाया राशि, 7वा वेतन का लाभ, पारिवारिक पेंशन लागू हो, संविदा नियोजित मानदेय पर कार्यरत कर्मी को अनुकम्पा लाभ, सेवा काल में मृत कर्मी को 4लाख का लाभ राज्य सरकार दे, पुराना पेंशन लागू हो, अनुबंध कर्मियो को स्थाई को स्थाई कर्मी घोषित किया जाए, सहित अन्य मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में श्री मन नारायण शर्मा, आशुतोष कुमार, श्री राम यादव, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, मुकुल राय, राजू कुमार, कमलेश कुमार, राजीव कुमार, अशरफ अली, प्रभात कुमार, ध्रुव पंडित, रमेश कुमार यादव, संजय कुमार, नागेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, जानकी प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे, और अपना विचार गोष्ठी में शामिल हो कर कार्यक्रम संबोधित करते हुए संघ महासंघ गोप गुट भोजपुर को और मजबूत करने का संकल्प लिए, महिला परवेक्षिका संघ की जिला संयोजक संध्या सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

Related posts

पटना: यारपुर डोमखाने में चल रहे स्कूल में बांटें गए डिजिटल सिलेक्ट चॉकलेट।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौतमपुरा से 1.34 लाख किसानों के खातों में अंतरित की 249 करोड़ रूपए भावांतर राशि।

rktvnews

पटना: कथा में कौतूहल और रोमांच के साथ संदेश भी आवश्यक : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के वाव-थराद जिले में बनास डेयरी द्वारा नवनिर्मित बायो सीएनजी और फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन एवं 150 टन के पावडर प्लांट का शिलान्यास किया।

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष का धूमधाम से मना जन्मदिन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment