
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 मई।आज 01 मई मजदूर दिवस पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट जिला शाखा भोजपुर के जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महासंघ के झंडोत्तोलन और मजदूर आंदोलन में हुए शहीदों सहित का 0 गोपाल प्रसाद वरीय नेता माले ,टेंपो रेक्सा, ठेला, नगर निगम कर्मचारी नेता के तैलीय चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष रामानन्द सिंह ने की।इस अवसर पर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 सैलानियों के हत्या पर महासंघ गोप गुट भोजपुर और nmops भोजपुर के बैनर तले कैंडिल मार्च भी निकाला गया जिसका नेतृत्व सुमन जी जिला सचिव, रामानंद सिंह जिलाध्यक्ष, अवधेश पासवान, धर्म कुमार, ध्रुव पंडित, उमा शंकर सिंह, हर वंश, तरुण कपूर, लीलावती, पूनम मनोज कुमार गुप्ता रविस, अरविंद कुमार, जानकी जी चौधरी जी, सुरेन्द्र कुमार, ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने मजदूर दिवस पर विस्तार से चर्चा किया, और परिचर्चा के विषय प्रवेश आज के दौर में कर्मचारी,मजदूर किसान, संविदा मानदेय पर कार्यरत कर्मियों के दशा और दिशा पर उपस्थित संघ महासंघ, ट्रेड यूनियन के नेताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि पुराना पेंशन लागू हो ups nps, भारत छोड़ो, निजीकरण बंद हो, स्थाई नियुक्ति किया जाए, न्यूनतम मानदेय 30 हजार दिया जाए,सभी विभागों में प्रोन्नति,acp,Macp, अनुकम्पा लाभ, सहित अन्य समस्याओं पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को भी जटिल समस्याओं के निदान करने पर विचार विमर्श करना चाहिए।
अमेरिका के शिकागो शहर में आंदोलन के दौरान हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया, और श्रम अधिकारों के अधिकार के लिए 44 श्रम कानून को पुनः लागू किया जाए, 4 कोड समाप्त किया जाए, स्थाई नियुक्ति किया जाए, सहित अन्य क्षेत्रों के कर्मियों के सदस्यों पर भी चर्चा किया गया।मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो वाई चौधरी, जानकी प्रसाद, सुमन जी,रामानंद, लीलावती, रुचि, पूनम, शोभा कांत, रवीश कुमार, कन्हैया, धर्म कुमार, हर बंश मनोज कुमार गुप्ता, अरविंद, तरुण कपूर, सामी म , लव कुश राज्य सचिव कर्मचारी महासंघ गोप गुट बिहार विन्ध्याचल, सुरेंद्र राम, उमा जी, संजीव रंजन प्रसाद, सरबजीत कुमार, ध्रुव पंडित, अहमद आदि थे।
