RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति का गढ़वा जिला आगमन।

लंबित अनुकम्पा आधारित नियुक्ति, पेंशन व अन्य मामलों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित।
सभी संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का दिया निदेश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )08 जनवरी।झारखंड विधान सभा की सदाचार समिति का आज गढ़वा जिला आगमन हुआ। समिति के आगमन पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत गढ़वा परिषदन के सभा कक्ष में सदाचार समिति की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के सभापति एवं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने की।
बैठक के दौरान जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों एवं योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। समिति द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, कार्यालयीय कार्यप्रणाली, जनसेवा से जुड़े विषयों तथा अधिकारियों एवं कर्मियों के नैतिक आचरण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों से उनके-अपने विभागों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली गई। समिति ने योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन, आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, तथा समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया। साथ ही विभागों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने समिति को जिले में संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों द्वारा नियमानुसार कार्य किया जा रहा है।
बैठक के समापन पर सदाचार समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा आवश्यक सुझाव भी प्रदान किया एवं सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यालय प्रधान एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत में ट्रांसफॉर्मरों की बैरिकेडिंग का कार्य शुरू, विद्युत हादसों में कमी लाएगी बागपत प्रशासन की यह जागरूक पहल।

rktvnews

कोयला मंत्रालय की प्रगतिगामी नीतियों के आधार पर निजी क्षेत्र को खानों का तेज आबंटन।

rktvnews

गिरीडीह:खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

सावन मनभावन: भीगते मौसम में साहित्य और संवेदना की हरियाली।

rktvnews

भोजपुर : बिहार मे बदलाव के लिए जन शक्ति जनता दल को दें आशीर्वाद : तेजप्रताप 

rktvnews

जयपुर:भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र में कैंसर विजेता दिवस मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment