RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम साहिला ने किया मलई बराज योजना का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)07 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला के द्वारा मलई बराज योजना का निरीक्षण किया गया।
बक्सर जिलान्तर्गत उद्वह सिंचाई योजना सहित मलई बराज योजना द्वितीय पुनरीक्षित का निर्माण कार्य के लिए कुल 20495.64 लाख रूपये (दो सौ चार करोड़ पंचानबे लाख चौसठ हजार रूपये मात्र) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा योजना की विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की गई।इस दौरान कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल के द्वारा बताया गया कि काव नदी में जल संचयन कर लिफ्टिंग के द्वारा भोजपुर कैनाल एवं केसठ 3 डिस्ट्रीब्यूशन जल का निछेद किया जाएगा। साथ ही केसठ 3 डिस्ट्रीब्यूशन में केसठ 4 डिस्ट्रीब्यूशन विभाग द्वारा कराए जाने वाले अर्थ रिमूविंग कार्य का भी जानकारी लिया गया।
मलई बराज परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बक्सर जिले के चौंगाई, ब्रह्मपुर, केसठ, नावानगर क्षेत्र के सिंचाई क्षेत्र में किसानों को कठिनाई होती है। सरकार द्वारा इस निर्णय से केसठ-3 वितरणी एवं भोजपुर वितरणी के अंतिम बिंदु तक सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिससे चौंगाई, ब्रह्मपुर, डुमरॉव, केसठ, नावानगर प्रखण्ड क्षेत्र के लगभग 5630 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा पुर्नस्थापित की जा सकेगी एवं किसानों को लाभ पहुँचेगा।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल नावानगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी नावानगर एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

गाजीपुर : कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के हिन्दी साहित्य भारती का अन्तर्राष्ट्रीय आजीवन सदस्य बनने पर साहित्यिक रचनाकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

चतरा:कल्याण विभाग अन्तर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के अनुमोदन से संबंधित बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

कुपोषण के खात्में के लिए थाली का हिस्सा बने मिलेट्स : डॉ. प्रेमचन्द बैरवा

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सफाई कार्य पूर्ण कराने का निदेश।

rktvnews

भाजपा किसान मोर्चा ने तृणमूल कांग्रेस और इंडी नेताओं द्वारा उप राष्ट्रपति के साथ अपमानजनक और अर्मयादित टिप्पणी करने के विरोध मे पुतला दहन किया।

rktvnews

Leave a Comment