RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के लोक संगीत एवं कला संकाय में राधेश्याम शांडिल्य एवं हीरा सिंह बोरेलिया की स्मृति में प्रदर्शनात्मक व्याख्यान का हुआ आयोजन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 6 जनवरी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के लोक संगीत एवं कला संकाय में मध्यप्रदेश के कोरकू लोकगीत के प्रसिद्ध लोक कलाकार स्व. राधेश्याम शांडिल्य एवं मालवा मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार स्व. हीरा सिंह बोरेलिया की स्मृति में “स्मरण राधेश्याम एवं हीरासिंह” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा उपस्थित रहीं। अध्यक्षता प्रो. डॉ. राजन यादव अधिष्ठाता लोक संगीत एवं कला संकाय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी व लोक संगीत एवं कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. भरत पटेल उपस्थित रहे। सर्वप्रथम लोक संगीत विभाग के शोध अभ्यर्थी परमानंद जंघेल ने स्व. राधेश्याम शांडिल्य एवं सर्वजीत बाम्बेश्वर ने स्व. हीरा सिंह बोरेलिया की जीवनी पर सारगर्भित प्रकाश डाला। साथ ही लोक गीतों एवं लोक कलाओं के संरक्षण में उनके योगदान से अवगत कराया गया। इस दौरान लोक गायक डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल द्वारा “लोक गीतों का बदलता स्वरूप” विषय पर प्रदर्शनात्मक व्याख्यान भी दिया गया।

लोक हमें अंतरात्मा से जोड़ता है इसे संरक्षित करना आवश्यक : कुलपति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने कहा कि लोक हमें अंतरात्मा से जोड़ता है, इसे संरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को अपने में समाहित कर इसके संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रो. राजन यादव ने विद्यार्थियों को संस्कृति का विस्तार कैसे हुआ इससे अवगत कराया। साथ ही ग्रामीण परिवेश में रहने वाले विद्यार्थियों से गांव की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया। कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी ने कहा कि कुलपति डॉ. लवली शर्मा जी की सक्रियता के कारण विश्वविद्यालय में ऐसे कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को परंपरा एवं संस्कृति की जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. दीपशिखा पटेल ने संचालन किया। प्रो. राजन यादव ने कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु सभी का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकगण, शोधार्थीगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Related posts

जदयू के “पोल खोल अभियान” हेतु किया गया जनसंपर्क।

rktvnews

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को 10 वर्षों के लिए प्रतिष्ठित डब्लूएफएमई मान्यता प्राप्त हुई।

rktvnews

मोतिहारी:पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से चमकी बुखार से बचाव को जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

जिलाधिकारी ने एफएसटीपी (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का किया निरीक्षण,प्लांट की गुणवत्ता को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त!प्लांट की क्षमता का नहीं हो रहा बेहतर उपयोग।

rktvnews

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा विद्यालय में बालिकाओं के बीच जागरूकता सह प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment