RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)21 अगस्त।मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत विशेष प्लेसमेंट ड्राइव (वेज एवं सेल्फ एम्प्लॉयमेंट) का आयोजन जिले के मेराल प्रखंड स्थित आईसेक्ट मेगा सेंटर में किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों से लगभग 115 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इसमें यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति, रमना से 30 प्रशिक्षार्थी, एक्सेल डेटा सर्विसेज, भवनाथपुर से 20 प्रशिक्षार्थी तथा आईसेक्ट मेगा सेंटर से 65 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।

नामी कंपनियों की रही भागीदारी

प्लेसमेंट ड्राइव में PNG HR Services Pvt. Ltd., हरियाणा, DISTIL Pvt. Ltd., बेंगलुरु, Quess Corp तथा कई अन्य स्थानीय नियोक्ताओं ने हिस्सा लिया। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी कंपनियों की आवश्यकता और चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की।

45 से अधिक युवाओं का चयन

इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 45 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 3 प्रशिक्षार्थियों को आईसेक्ट मेगा सेंटर द्वारा स्वरोजगार हेतु टूल किट प्रदान की गई।

आयोजन में प्रशासन की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला कौशल कार्यालय, गढ़वा से विकास तिवारी (परियोजना सहायक) मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल को युवाओं के लिए बेहतर अवसर बताते हुए सभी चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ दीं। साथ ही सेंटर मैनेजर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा: बढ़ते ठंड के मद्देनजर उपायुक्त ने गरीबों और असहायों के बीच किया कंबल वितरित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:क्रांतिकारी चेतना के उद्घोषक रहे हैं राष्ट्रकवि दिनकर : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

नगर निगम ने लगाया 8 लाख रूपए का जुर्माना! मामला महावीर टोला का।

rktvnews

गढ़वा:धान अधिप्राप्ति में अनियमितता पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के बीच संपन्न हुआ संकीर्तन अनुष्ठान।

rktvnews

Leave a Comment