RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव:सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन, बूथवार आवंटित किए गए ईवीएम।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)31 अक्टूबर।घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी द्वारा गुरुवार को अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में किया गया । रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को प्रक्रिया समझाई गई ।
रेंडमाइजेशन में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की संख्या अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट का आवंटन किया गया। कुल 300 मतदान केन्द्रों के लिए 390 बीयू, 390 सीयू एवं 420 वीवीपैट आवंटित किए गए । इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, ईवीएम कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी, डीआईओ किशोर प्रसाद, ईडीएम मनीष प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी और गुप्ता-क्लिंस्की इंडिया इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में राज्यपाल का हुआ आगमन, क्षेत्र की हो रही विकास से दिखे खुश।

rktvnews

बकाया लाभांश और बिना दावा किए गए शेयर्स को लेकर जयपुर में निवेशक शिविर।

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत- जी राम जी” योजना भ्रष्टाचार पर प्रहार, 100 की जगह 125 दिन मजदूरी की कानूनी गारंटी : राम कृपाल यादव

rktvnews

आजमगढ़:महाकवि कालिदास की शकुंतला सिर्फ एक नारी नहीं,प्रकृति की बेटी है : अरविंद चित्रांश

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment