RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी।

“सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन: गढ़वा जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना”

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)05 जनवरी।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में समाहरणालय परिसर से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अभियान एसपी राहुल बड़ाईक, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”थीम के तहत यह जागरूकता रथ गढ़वा जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात नियमों के पालन, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश आमजन तक पहुँचाए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने हस्ताक्षर अभियान बोर्ड पर हस्ताक्षर कर सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने आमजनों से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, रैलियाँ, शिविर एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं की एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Related posts

वर्ष 2047 तक भारत के परमाणु स्रोतों से लगभग 9 प्रतिशत बिजली का योगदान मिलने की संभावना है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर:तैराकी प्रतियोगिता 31 अगस्त से माउण्ट लिट्रा जी स्कूल बाम पाली में।

rktvnews

झारखंड:हेमंत सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठिया गैंग झारखंड में सक्रिय : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी!महान साहित्यकार, लेखक व उपन्यास सम्राट थे मुंशी प्रेमचंद : लक्ष्मण

rktvnews

दरभंगा:महिलाओं ने साझा की अपनी उम्मीदें।

rktvnews

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पद मुक्त को ले छात्र जदयू का अनशन छठे दिन भी जारी।

rktvnews

Leave a Comment