
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी।आज खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत सी०एम०आर० (कस्टम मिल्ड राइस) संग्रहण हेतु बाजार समिति, आरा स्थित सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्र, गोदाम संख्या–06 का जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा सी०एम०आर० प्राप्ति की प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था तथा संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सी०एम०आर० प्राप्ति एवं भंडारण कार्य पारदर्शी, समयबद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों एवं मिलरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, वरीय उपसमाहर्ता (अधिप्राप्ति), भोजपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, भोजपुर तथा सहायक प्रबंधक (सी०एम०आर०/टी०पी०ओ०एस० ऐप) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं मिलर प्रतिनिधि उपस्थित थे।
