RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने हनुमानगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण!आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं निर्वाचन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा।

हनुमानगढ़/राजस्थान 13 सितंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं(ए एम एफ) एवं निर्वाचन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचने के लिए विधानसभा क्षेत्र हनुमानगढ़ के मतदान केन्द्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बुधवार को संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोड़किया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोडावाली, जंक्शन स्थित सरस्वती कन्या महाविद्यालय, एनपीएस स्कूल, जंक्शन के वार्ड नं. 40 स्थित सामुदायिक केंद्र में मतदान बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ के एएमएफ आवेदन फार्म तथा हाउस टू हाउस सर्वे के दस्तावेजों को जांचा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदान बूथ के निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए बूथ लेवल निरीक्षण में मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं जैसे रैम्प, शौचालय, बिजली, पानी की सुविधा है तथा नए जुड़ने वाले वोटर को ईपिक कार्ड का वितरण किया गया है इत्यादि व्यवस्थाओ की जांच की जा रही है। इसके साथ ही हाउस टू हाउस सर्वे के तहत बीएलओ द्वारा रजिस्टर का संधारण मापदंडों के अनुसार किया जा रहा है इसका निरीक्षण किया गया है। इस बार दिव्यांगजन तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग घर से वोट दे सकते है, इसके लिए होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
रुक्मणि रियार ने बताया कि 4 अक्टूबर, 2023 को संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा, तब तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। जिले में अभी विशेष संक्षिप्त निरीक्षण अभियान चल रहा है, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। नया नाम जुड़वाने वाले मतदाताओं को तुरंत ईपिक कार्ड का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही इस अभियान के तहत मतदाता कार्ड में नाम, पत्ता इत्यादि में संशोधन भी करवाया जा सकता है, जिसके लिए बीएलओ से संपर्क अथवा ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है । विधानसभा आम चुनाव में अवैधानिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर बीएलओ को स्थानीय थाना प्रभारी के साथ मतदान बूथ क्षेत्र को विजिट करने के निर्देश दिए।

Related posts

भगवान श्री कृष्ण के रासलीला का सही अर्थ समझना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

मध्यप्रदेश:अग्निवीर योजना के लिए युवाओं को मिलेगा 360 घंटे का निःशुल्क प्रशिक्षण:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नारनौल:मनुष्य के जीवन में पहला गुरू उसके माता-पिता होते हैं: विपिन शर्मा

rktvnews

आनंदम केंद्र : दुआओं का घर

rktvnews

जिलाधिकारी ने एफएसटीपी (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का किया निरीक्षण,प्लांट की गुणवत्ता को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त!प्लांट की क्षमता का नहीं हो रहा बेहतर उपयोग।

rktvnews

भारतीय नौसेना मिनिकॉय द्वीप (लक्षद्वीप) में आईएनएस जटायु को तैनात कर अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाएगी।

rktvnews

Leave a Comment