
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी। रविवार को बिहार में चल रहे बुलडोजर राज्य के खिलाफ आरा नगर के भाकपा-माले के सभी ब्रांच सचिवों की बैठक क्रांति पार्क में की गई। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों-मजदूरों की समस्याओं और गरीबों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संगठित आंदोलन की आवश्यकता है। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।जोनल सचिव रणधीर राणा ने अपने सभी साथियों से कहा कि अमेरिकी साम्राज्य वाद के इस हमले का विरोध करें। इस घोर अंतर्राष्ट्रीय डकैती के खिलाफ उठ खड़े हो। जब भी संभव हो इस हमले का विरोध करने वाली सभी ताकतों के साथ मिलकर प्रदर्शन करना जरूरी है। बैठक में उपस्थित साथियों में लल्लू जी,अनिल वर्मा, भोदा जी, राजकुमार, आशनंद, देवानंद, धीरेन्द्र आर्यन, सत्यदेव जी, सुमीत कुमार, दीना जी, संत जी सहित अन्य लोग थे।
